Monday, March 23, 2026
Politics

ट्रक से टकराया विमान, दो पायलट की मौत, 100 से अधिक यात्री घायल!..

ट्रक से टकराया विमान, दो पायलट की मौत, 100 से अधिक यात्री घायल!..
ट्रक से टकराया विमान, दो पायलट की मौत, 100 से अधिक यात्री घायल!..

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां रनवे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान एक ट्रक से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में विमान में सवार 100 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में विमान के पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई है।

एटीसी के निर्देशों के बावजूद नहीं टला हादसा
घटना की शुरुआती जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ऑनलाइन ऑडियो रिकॉर्डिंग और फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा (FlightRadar24) से पता चलता है कि टक्कर होने से कुछ क्षण पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान के पायलट और ट्रक ड्राइवर, दोनों को बार-बार रुकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रफ्तार पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका और यह दुखद हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान का अगला हिस्सा हवा में उठा हुआ नजर आ रहा है, जो टक्कर की भयावहता को दर्शाता है।

सभी उड़ानें रद्द: एयरपोर्ट पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू
हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सुरक्षा कारणों से ला गार्डिया हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों के लिए ‘ग्राउंड स्टॉप’ जारी कर दिया है। फिलहाल हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग (ARFF) की टीमें मौके पर तैनात हैं

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply