Saturday, February 21, 2026
CrimeIndiaTrending

.पावर वाली गोलियां खाकर हैवान बनˈ गया था पीयूष, गर्लफ्रेंड का कर डाला ऐसा हाल

.पावर वाली गोलियां खाकर हैवान बनˈ गया था पीयूष, गर्लफ्रेंड का कर डाला ऐसा हाल
.पावर वाली गोलियां खाकर हैवान बनˈ गया था पीयूष, गर्लफ्रेंड का कर डाला ऐसा हाल

इंदौर। इंदौर में गर्लफ्रेंड की हत्या करके लाश से रेप करने के आरोपी पीयूष धामनोदिया को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि किस तरह सेक्स पावर बढ़ाने की गोलियां खाकर उसने लड़की के जिंदा रहते और फिर हत्या करने के बाद भी घंटों दरिंदगी की।

इंदौर में गर्लफ्रेंड की हत्या करके लाश से रेप करने के आरोपी पीयूष धामनोदिया को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि किस तरह सेक्स पावर बढ़ाने की गोलियां खाकर उसने लड़की के जिंदा रहते और फिर हत्या करने के बाद भी घंटों दरिंदगी की। आरोपी की हैवानियत सुनकर जांच कर रही महिला सब-इंस्पेक्टर तक रो पड़ीं। वहीं, पीयूष अब खुद को बेपरवाह दिखा रहा है। उसके चेहरे पर पश्चाताप का कोई भाव नहीं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पीयूष ने 10 फरवरी को द्वारकापुरी की अंकल गली में अपने कमरे पर लेकर आया था। वह गर्लफ्रेंड को यह कहकर वहां लाया था कि वेलेंटाइन वीक में कोई खास गिफ्ट देने वाला है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कमरे में आने के बाद पहले उसने उसे मैगी बनाकर खिलाई और फिर अपने साजिशों को अंजाम देने में जुट गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीयूष ने गर्लफ्रेंड से मुलाकात से पहले ही मेडिकल स्टोर से लेकर सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां खा ली थीं।

एमबीए स्टूडेंट को मैगी खिलाने के बाद उसने कहा कि अब वह गिफ्ट देना चाहता है इसके लिए आंखों पर पट्टी बांधेगा। गर्लफ्रेंड इसके लिए तैयार हो गई तो उसने बातों में फंसाकर हाथ-पैर भी बांध दिए। इसके बाद उसने अपनी असली मंशा जाहिर की और संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब लड़की ने तबीयत खराब होने की बात कहकर इनकार किया तो पीयूष बौखला गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने जबरदस्ती संबंध बनाए और युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके सीने पर बैठकर गला दबाया, जिससे युवती बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद भी नहीं रुका, शव के साथ दरिंदगी
सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि हत्या के बाद भी आरोपी कमरे से बाहर नहीं निकला। पुलिस के मुताबिक वह करीब ढाई घंटे तक कमरे में मौजूद रहा। इस दौरान उसने बीयर पी और मृत युवती के शव के साथ भी अमानवीय कृत्य करता रहा। आरोपी यह जान चुका था कि युवती की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद उसकी हैवानियत थमी नहीं।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी मूवमेंट
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी का आना-जाना रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में वह युवती के साथ कमरे में प्रवेश करता और वारदात के बाद बैग लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि पूरी वारदात सुनियोजित थी और आरोपी को पहले से अंदेशा था कि मामला गंभीर हो सकता है।

बयान बदल रहा आरोपी, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी
द्वारकापुरी थाना पुलिस आरोपी पियुष धामनोदिया को तीन दिन की रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और मेडिकल जांच रिपोर्ट से कई अहम तथ्य सामने आ चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि उसने युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर हत्या कर दी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply