निदेशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक महागाथा ‘रामायण पार्ट 1’ के भव्य वर्ल्ड प्रीमियर के साथ ही हॉलीवुड की धरती पर भारतीय सिनेमा का एक नया इतिहास दर्ज हो गया है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित प्रतिष्ठित ‘अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स’ में आयोजित इस प्रीमियर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू ने रेड कार्पेट पर बेहद शाही अंदाज में कदम रखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारतीय समयानुसार बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 की सुबह 7 बजे शुरू हुआ। रेड कार्पेट पर भारतीय और हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गजों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

‘रामायण’ के प्रीमियर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने सबका ध्यान खींचा
इस भव्य प्रीमियर के लिए, भगवान राम की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर चमकीले सिल्वर रंग के बंदगला सूट में नजर आए। साई पल्लवी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जबकि राक्षस राज रावण का किरदार निभाने वाले यश काले रंग के कपड़ों में पहुंचे। रावण का किरदार निभाने वाले यश पूरी तरह से काले कपड़ों में दिखे और उन्होंने काले चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया। उनकी पत्नी राधिका पंडित ने हरे और सुनहरे रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी।
मां सीता का किरदार निभाने वालीं साई पल्लवी लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत और शालीन लग रही थीं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और गहनों से अपने लुक को और निखारा था। फिल्म के मुख्य कलाकारों ने कैमरों के सामने पोज़ दिए और वहां मौजूद अपने फैंस का अभिवादन किया, जो उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ की स्क्रीनिंग हॉल दर्शकों से भरी हुई दिखाई दे रही है। इस प्रीमियर में मुख्य कलाकारों और क्रू के साथ कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें जेडा पिंकेट स्मिथ, रोहिणी अय्यर, बेंजी केली और गिसेला मारेन्गो शामिल थीं।
वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान दर्शकों को संबोधित करते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा, “जय श्री राम। आप सभी का यहां आने के लिए धन्यवाद। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैंने आप में से कई लोगों को बाहर देखा, आप सभी भारतीय परिधानों में बहुत शानदार लग रहे हैं। आज के इस दिन को संभव बनाना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।” स्टार कास्ट का मंच पर स्वागत करने के बाद, मल्होत्रा ने कहा, “मैं इस शाम को ‘अकादमी थिएटर’ में होस्ट करना चाहता था, क्योंकि यह मेरा ‘ऑस्कर मोमेंट’ है। मैं बिना घंटी बजे कुछ देर तक बात करना चाहता हूँ। जैसा कि आप सभी जानते हैं, ऑस्कर समारोह में बोलने के लिए एक तय समय सीमा होती है; अगर आप उस समय से ज़्यादा बोलते हैं, तो घंटी बज जाती है और आपको अपनी बात खत्म करनी पड़ती है। मेरी कंपनी DNEG और मेरी टीम ने कुल आठ अकादमी पुरस्कार जीते हैं। इनमें से सात पुरस्कार पिछले 11 सालों में ‘विज़ुअल इफ़ेक्ट्स’ के लिए मिले हैं। हमने अपने समय के महान फिल्म निर्माताओं, जैसे क्रिस नोलन, डेनिस विलेन्यूवे और कई अन्य लोगों के साथ काम किया है।”
‘रामायण’ कब रिलीज़ होगी?
‘रामायण पार्ट 1’ को 5 नवंबर 2026 को, यानी दिवाली के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हैं, जिनमें रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश नज़र आएंगे।
इसके अलावा, फिल्म में हनुमान के किरदार में सनी देओल, दशरथ के रूप में अरुण गोविल, कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह भी नज़र आएंगे।
खास बात यह है कि इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन बैनर ‘प्राइम फोकस’ और यश की कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग, ‘रामायण पार्ट 2’, दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा।
Today only at Prabhasakshi



