Wednesday, February 11, 2026
Crime

6 साल की बच्ची सेˈ रेप और हत्या के बाद सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस का लाठीचार्ज!.

6 साल की बच्ची सेˈ रेप और हत्या के बाद सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस का लाठीचार्ज!.

6 साल की बच्ची सेˈ रेप और हत्या के बाद सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस का लाठीचार्ज!.

Rape And Murder in Darbhanga : बिहार के दरभंगा में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में घटी इस जघन्य वारदात के बाद जनता का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर सड़कों पर फूट पड़ा। बलात्कार के बाद मासूम की हत्या की खबर मिलते ही हजारों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और आगजनी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान हाथों में लाठी-डंडे लिए महिलाओं का रौद्र रूप भी देखने को मिला, जो पुलिस प्रशासन से आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग कर रही थीं ताकि वे खुद इंसाफ कर सकें।

पोखर किनारे मिली खून से लथपथ लाश जानकारी के अनुसार, यह मासूम बच्ची शनिवार शाम से ही लापता थी। परिजन उसे दर-दर भटककर ढूंढ रहे थे। देर रात जब तालाब के किनारे आवारा कुत्तों के भौंकने की आवाजें आईं तो शक होने पर परिजन वहां पहुंचे। वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। बच्ची का खून से लथपथ शव झाड़ियों में पड़ा था। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

पड़ोसी ही निकला दरिंदा, पुलिस ने दबोचा

दरभंगा एसएसपी जगरनाथ रेड्डी के नेतृत्व में जब एफएसएल और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की तो रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी बच्चों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चला कि बच्ची का पड़ोसी ही रेप का आरोपी 22 वर्षीय विकास महतो है। वह खेल रही तीन बच्चियों में से एक को उठाकर अंधेरे में ले गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जब दबिश दी तो विकास अपने घर में ही छिपा मिला और उसके कपड़ों पर मासूम के खून के धब्बे भी पाए गए। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

सड़कों पर संग्राम और राजनीतिक वार-पलटवार

प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके जवाब में प्रशासन को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना ने बिहार की सियासत में भी उबाल ला दिया है। मुख्य विपक्षी दल राजद ने नीतीश सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राजद ने आरोप लगाया कि पुलिस का ध्यान केवल अवैध वसूली पर है, जबकि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply