Monday, March 2, 2026
Business

WhatsApp पर ‘सुकून’ खत्म! अब कोने-कोने में कंपनियां बेचेंगी सामान, जानें जुकरबर्ग का नया कमाई वाला आइडिया!..

WhatsApp पर ‘सुकून’ खत्म! अब कोने-कोने में कंपनियां बेचेंगी सामान, जानें जुकरबर्ग का नया कमाई वाला आइडिया!..
WhatsApp पर ‘सुकून’ खत्म! अब कोने-कोने में कंपनियां बेचेंगी सामान, जानें जुकरबर्ग का नया कमाई वाला आइडिया!..

WhatsApp Ads Rollout: अगर आप अब तक WhatsApp को ऐड से मुक्त और एक सिक्योर ऐप मानते थे, तो अब अपनी सोच बदल लीजिए. मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने वह काम कर दिया है, जिसका सभी को डर था. अब आपके WhatsApp स्टेटस और चैनल्स में प्रमोटेड कंटेंट और स्टेटस ऐड्स दिखाई देंगे. कंपनी ने इसे वैश्विक स्तर पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अब नए अपडेट के साथ यूजर्स को स्टेटस और चैनल्स में विज्ञापन दिखाई देंगे. हालांकि कंपनी का कहना है कि आपकी प्राइवेट चैट पहले की तरह सिक्योर और विज्ञापन-मुक्त रहेगी.

क्या है WhatsApp का नया ऐड प्लान?
काफी समय से चर्चा थी कि मेटा WhatsApp से कमाई के नए तरीके खोज रहा है. अब कंपनी ने इसी दिशा में दो बड़े बदलाव किए हैं. पहला बदलाव Promoted Channels फीचर का है. इसके बाद जब आप नए चैनल्स सर्च करेंगे, तो ऊपर के हिस्से में वे चैनल्स दिखेंगे जिन्होंने WhatsApp को पैसे दिए हैं. दूसरा बड़ा बदलाव Status Ads का है. इसके बाद जब आप अपने दोस्तों के स्टेटस देखेंगे, तो बीच-बीच में आपको बड़ी कंपनियों के ऐड भी दिखाई देंगे, ठीक वैसे ही जैसे इंस्टाग्राम स्टोरीज में होता है.

क्यों पड़ी जुकरबर्ग को पैसों की भूख?
मेटा ने कई सालों पहले WhatsApp को करीब 19 अरब डॉलर में खरीदा था. उसके बाद सालों तक इसे फ्री रखने के बाद अब कंपनी पर दबाव है कि वह इस प्लेटफॉर्म से तगड़ा मुनाफा कमाया जाए. WhatsApp बिजनेस पहले से ही कमाई कर रहा था. इन नए फीचर के बाद अब आम यूजर्स के पर्सनल स्पेस में भी ऐड घुस आएंगे. कंपनी का तर्क है कि इससे बिजनेस और ग्राहकों के बीच जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन यूजर्स के लिए यह सिरदर्द बन सकता है.

प्राइवेसी का क्या होगा?
WhatsApp हमेशा अपने ऐप में ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ का दावा करता है. कंपनी का कहना है कि ऐड दिखाने के लिए वह आपके पर्सनल मैसेज नहीं पढ़ेगी. लेकिन विज्ञापन आपकी पसंद-नापसंद के आधार पर होंगे. इसका मतलब है कि मेटा आपके बिहेवियर (जैसे आप किन चैनल्स को देखते हैं या क्या सर्च करते हैं) को ट्रैक करेगा. इसके बाद आपकी प्राइवेसी के दायरे में भी विज्ञापन देने वाली कंपनियों का एंट्री हो जाएगी.

क्या आप इसे बंद कर सकते हैं?
फिलहाल इसका कोई ऑफ बटन नहीं है. लेकिन कंपनी का कहना है कि इसको आप स्किप कर सकते हैं. ये ऐड सिस्टम का हिस्सा होंगे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में WhatsApp एक ऐड-फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल भी ला सकता है. इस मॉडल में आपको पैसे देने पर विज्ञापनों से छुटकारा मिल सकता है. यह कई कंपनियों का पुराना प्लान रहा है. पहले वे लोगों को आदत लगाती हैं, फिर विज्ञापन दिखाने या हटाने के लिए पैसे मांगती हैं. अब यही खेल मेटा भी खेलने की योजना बना रहा है.

यूजर्स में नाराजगी, Arattai को होगा फायदा?
सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही ‘R.I.P WhatsApp’ जैसे ट्रेंड्स शुरू हो गए हैं. यूजर्स का कहना है कि वॉट्सऐप की सादगी ही उसकी ताकत थी. अगर यह भी इंस्टाग्राम जैसा बन गया, तो लोग टेलीग्राम या सिग्नल जैसे ऐप्स की ओर रुख कर सकते हैं. भारत में भी वॉट्सऐप का बहुत बड़ा यूजर बेस है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में यूजर्स Arattai को भी अपना सकते हैं. इसे Zoho Corporation ने बनाया है. यह पूरी तरह से स्वदेशी ऐप है. इस ऐप से चैटिंग, फोटो-वीडियो शेयरिंग, वॉइस नोट्स, ऑडियो और वीडियो कॉल करना बहुत आसान है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply