Rahul Gandhi on ChinaArunachal Border: ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीनी दखलनदाजी के बयान के बाद विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 13 अगस्त 2026 का बयान वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था।

ITBP DG के बयान के बाद राहुल गांधी का पुराना वीडियो वायरल अरुणाचल में चीन से टकराव पर कही थी ये बात
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच कई स्थानों पर टकराव जारी रहने की बात ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने कही है। 23 अक्टूबर 2026 को सामने आए उनके बयान के बाद राहुल गांधी… pic.twitter.com/dfvrTDaAIp
— Bansal News Official October 23, 2026
राहुल गांधी का 13 अगस्त का बयान वायरल
राहुल ने दो महीने पहले कहा था कि चीन ने हमें अरुणाचल प्रदेश में हमारे अपने ही पेट्रोलिंग इलाकों में गश्त करने से रोक दिया है। अरुणाचल में ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह मीडिया संपादकों को फोन करके सच छिपाने के लिए कह रहे हैं।
उन्होंने मीडिया पर भी आरोप लगाए थे और कहा था कि मीडिया लोगों को सच नहीं बता रहा है, लेकिन मुझे सब कुछ पता है, बैटमैन को सब कुछ पता है।
कहां से मामला सुर्खियों में आया ?
इंडोतिब्बत बॉर्डर पुलिस के DG शत्रुजीत कपूर ने वार्षिक हिमवीर सम्मान समारोह में भारतचीन सीमा पर जारी तनाव की बात कही है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में कई जगह पर भारतीय जवानों और चीनी सेना के बीच आमनासामना हुआ है और यह स्थिति अब भी बनी हुई है। बस, शत्रुजीत कपूर का यही बयान मीडिया में सुर्खियों में आ गया।
ITBP के DG ने कहा कुछ जगह तनाव अब भी
राजस्थान के अलवर शहर में ITBP के 65वें स्थापना दिवस की तैयारी के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने जवानों को संबोधित किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीमा पर मौजूदा हालात के बारे में बात की। उनके अनुसार, हाल के दिनों में अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमनेसामने की स्थिति देखी गई है। कुछ जगहों पर यह स्थिति अभी भी बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें:
‘शौर्य कमांडो’ की संख्या बढ़ाने की योजना
ITBP के प्रमुख ने बताया कि संगठन ने हाल ही में ‘शौर्य कमांडो’ नाम की एक नई लड़ाकू यूनिट का गठन किया है। उनके कहने के अनुसार, इस यूनिट ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ सीधे टकराव की परिस्थितियों में अपनी योग्यता को साबित किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में ITBP की हर सीमा बटालियन में ऐसे कमांडो तैनात करने की रणनीति है। इसका मकसद बल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाना और सीमांत इलाकों में आने वाली मुश्किलों का सामना करने की तैयारी करना है।
ये खबर भी पढ़ें:
जयराम रमेश ने सरकार पर साधा निशाना
ITBP के महानिदेशक के बयान के बाद कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने भारत की चीन नीति को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे। उन्होंने ट्विटर पर दावा किया कि सरकार चीन के मामले में बारबार समझौते कर रही है, जबकि अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर तनाव की परिस्थिति जारी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



