Wednesday, March 18, 2026
CricketIndiaTrending

पैट कमिंस हुए चोटिल, ईशान किशन बने SRH के नए कप्तान, काव्या मारन ने अभिषेक शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पैट कमिंस हुए चोटिल, ईशान किशन बने SRH के नए कप्तान, काव्या मारन ने अभिषेक शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पैट कमिंस हुए चोटिल, ईशान किशन बने SRH के नए कप्तान, काव्या मारन ने अभिषेक शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Ishan Kishan new Captain of SRH: आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने से पहले काव्या मारन (Kavya Maran) की सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को बड़ा झटका लगा है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही चोटिल हैं और अब वो आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस (Pat Cummins) का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के लिए बेहद शानदार रहा है, लेकिन अब वो चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं.

पैट कमिंस इससे पहले चोट की वजह से आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से भी बाहर हो गए थे. उनके बाहर होने का खामियाजा ऑस्ट्रेलिया को भुगतना पड़ा. पैट कमिंस के आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद अब ईशान किशन (Ishan Kishan) को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम का कप्तान बना दिया है. वहीं अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है.

इस वजह से Ishan Kishan को बनाया गया SRH का कप्तान

आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम का कप्तान बनाया गया है. ईशान किशन से पहले एसआरएच की टीम अभिषेक शर्मा को अपनी टीम का कप्तान बनाना चाहती थी, लेकिन अब ईशान किशन को टीम का कप्तान बना दिया गया है. ईशान किशन के मौजूदा फॉर्म की वजह से उन्हें कप्तान चुना गया है.

वहीं अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म उनके कप्तान बनने की राह में बाधा बन रही है. अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म की वजह से ही ईशान किशन (Ishan Kishan) को आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का कप्तान बनाया गया है.

पैट कमिंस को इस वजह से कप्तानी से हटाया गया

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस कप्तानी करते हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने साल 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी लेकिन खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कमिंस की कप्तानी में टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आई है.

हालांकि, इंजरी के चलते वो इस बार शुरुआत के मैचों से बाहर रहेंगे. फिलहाल वो अपनी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं. इसी के चलते वो टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे तो वहीं एशेज में भी केवल एक मैच ही खेल पाए थे.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply