हर माता-पिता की चाहत होती है कि उनके बच्चे अपनी लाइफ में सफल बने, उन्हें मान-सम्मान और पैसा मिले. बच्चों को सफल बनाने के लिए केवल अच्छी पढ़ाई और पैसा काफी नहीं होता है. माता-पिता के सही मार्गदर्शन, मजबूत संस्कार और सही परवरिश की जरूरत होती है. आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले संतान के पालन-पोषण को लेकर कई चीजें बताई हैं जिन्हें आज भी फॉलो किया जा सकता है. इन बातों को जीवन में अपनाने से आपके बच्चे सफल हो सकते हैं.
अनुशासन सिखाएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी बच्चे के शुरुआती 5 साल बेहद जरूरी होते हैं. इस दौरान उन्हें पूरा प्यार देना चाहिए. प्यार मिलने से बच्चा इमोशनली मजबूत बनता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. 10 साल की उम्र तक बच्चों को अनुशासन सिखाएं. बच्चों को सही और गलत का अंतर समझाएं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नियम और जिम्मेदारी लेना सिखाएं. जब बच्चा 17 साल का हो जाए तो उसके साथ दोस्त जैसा व्यवहार करें. उनके ऊपर हुक्म चलाने की बजाय उन्हें समझें और उनकी बात सुनें. इससे आपका बच्चा खुलकर आपसे बात करेगा.
सोचने की क्षमता बढ़ाएं
बच्चों की स्कूल की पढ़ाई पर ध्यान देना काफी नहीं होगा, अपने बच्चों को जीवन से जुड़ी बातें सिखाएं. उन्हें समझाएं कि लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना है, मुश्किल परिस्थिति में शांत कैसे रहना है, बच्चों को सवाल करने दें, उनसे बातचीत करें, उनकी सोचने की क्षमता को बढ़ाएं. जब बच्चा समझदारी से फैसला लेना सीख जाता है तब वह जीवन में आगे बढ़ता है.
संगति पर ध्यान दें
आपका बच्चा किन लोगों के साथ रहता है उससे उसके स्वभाव और सोच पर गहरा असर पड़ता है. ऐसे में संगति पर खास ध्यान देना चाहिए. अगर आपका बच्चा गलत संगति में जा रहा है तो उसे डांटने या मारने की बजाए प्यार से समझाएं. उन्हें बताएं कि कैसे अच्छी संगति जीवन में आगे बढ़ाती है.
आत्मनिर्भर बनाना
ज्यादा लाड़-प्यार से बच्चे कमजोर बन सकते हैं. आप बच्चों को हर छोटी समस्या से बचाने के बजाय उन्हें ही समस्या का सामना करना सिखाएं. उन्हें छोटे-छोटे निर्णय खुद लेने दें. जब वे गलती करें तो उन्हें समझाएं, लेकिन हर बार खुद से फैसला ना करें बल्कि उन्हें फैसला लेने दें, ऐसा करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे आगे चलकर आपका बच्चा मजबूत बनता है.
The post appeared first on .




