Sunday, March 29, 2026
BollywoodIndiaTrending

‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पाकिस्तान के लियारी का बड़ा दावा! मांगे 500 करोड़ या 80% हिस्सा…!..

‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पाकिस्तान के लियारी का बड़ा दावा! मांगे 500 करोड़ या 80% हिस्सा…!..
‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पाकिस्तान के लियारी का बड़ा दावा! मांगे 500 करोड़ या 80% हिस्सा…!..

Lyari People Demands Dhurandhar Earnings: डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल कर रही है. फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में शानदार कमाई की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने अब तक 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कहानी और एक्शन को लोगों ने खूब पसंद किया है. यही वजह है कि ये मूवी तेजी से रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है और खबरों में बनी हुई है.

इस फिल्म की सक्सेस के बीच एक बेहद दिलचस्प और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पाकिस्तान के कराची इलाके लियारी के लोगों ने फिल्म की कमाई में हिस्से की मांग की है. उनका कहना है कि फिल्म में उनके इलाके की कहानी और हालात को दिखाया गया है, इसलिए उन्हें भी फायदा मिलना चाहिए. कुछ लोगों ने तो सीधे तौर पर 500 करोड़ रुपये या फिर टोटल कमाई का बड़ा हिस्सा देने की मांग की है. दरअसल, एक यूट्यूब चैनल ने लियारी का एक वीडियो शेयर किया है.

लियारी के लोगों ने आदित्य धर से मांगा हिस्सा
वीडियो में वहां के लोगों का रिएक्शन दिखाया गया है. वीडियो में एक शख्स कहता है, ‘लियारी पर बनी फिल्म बहुत VIP है और इसने खूब पैसा कमाया है. अगर इस पैसे से यहां विकास हो जाए तो सड़कें बन सकती हैं और इलाके की हालत सुधर सकती है’. इस बयान के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में एक और शख्स कहता है, ‘अगर फिल्म 1000 करोड़ कमा रही है तो कम से कम 500 करोड़ लियारी को दे देना चाहिए. यहां के बच्चे जब स्कूल जाते हैं तो उन्हें बहुत परेशानी होती है’.

पाकिस्तान से उठी 500 करोड़ देने की मांग
वो आगे कहता है, ‘सड़कें खराब हैं, हालत ठीक नहीं है’. वहीं एक और शख्स भी कहता है कि वे लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जब यूट्यूबर ने एक और लोकल पर्सन से पूछा कि उन्हें कितना हिस्सा मिलना चाहिए, तो उसने साफ कहा, ‘करीब 70 से 80 प्रतिशत मिलना चाहिए. क्योंकि फिल्म ने कमाई हमारे इलाके के नाम और हालात से ही की है. ऐसे में मेकर्स को यहां के लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए और कुछ मदद करनी चाहिए’.

सोशल मीडिया पर छिड़ी मजेदार बहस
इस बयान ने बहस को और तेज कर दिया है. इस पूरे मामले पर भारतीय फैंस भी पीछे नहीं रहे. सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि लियारी के लोग डायरेक्टर से अपने इलाके के विकास की उम्मीद कर रहे हैं’. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, ‘आदित्य धर को लियारी के नाम पर एक सड़क बनवा देनी चाहिए’. फिल्म की कहानी में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस हमजा के रोल में नजर आए हैं, जो लियारी के गैंग में घुसकर मिशन पूरा करता है.

दुनिया भर में कमाए 1200 करोड़
फिल्म में अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद के नेटवर्क को खत्म करने की कहानी दिखाई गई है. साथ ही संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. अगर कमाई की बात करें तो भारत में फिल्म 778 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और जल्द ही 800 करोड़ पार करने की उम्मीद है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1226.44 करोड़ रुपये को पर कर चुका है. इतना ही नहीं, ‘धुरंधर 2’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गई है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply