Tuesday, February 10, 2026
CricketIndiaTrending

पाकिस्तान ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्तें; भारत कभी नहीं मानेगा!

पाकिस्तान ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्तें; भारत कभी नहीं मानेगा!
पाकिस्तान ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्तें; भारत कभी नहीं मानेगा!

टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच पर काले बादल छाए हुए हैं। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर आईसीसी को लेटर लिखकर जानकारी नहीं दी है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि 15 फरवरी को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच होगा। टूर्नामेंट के सबसे बड़े IND vs PAK मैच को कराने के लिए आईसीसी भी हर संभव प्रयास कर रहा है। रविवार, 8 फरवरी को आईसीसी की पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ मीटिंग हुई जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल थे। पाकिस्तान ने भारत मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए अब आईसीसी के सामने तीन बड़ी डिमांड रख दी है। इनमें से एक डिमांड ऐसी है जिसके लिए भारत नहीं मानेगा।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बॉयकॉट कॉल खत्म करने के लिए ICC के सामने तीन मांगें रखीं। उन्होंने वर्ल्ड बॉडी से ज़्यादा रेवेन्यू शेयर की मांग की और भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट संबंध फिर से शुरू करने के लिए भी कहा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी मांग की कि T20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं।

पहली डिमांड- पाकिस्तान को वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू चाहिए

दूसरी डिमांड- भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट संबंध फिर से शुरू होए

तीसरी डिमांड- T20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं

दूसरी डिमांड के लिए भारत कभी राजी नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्वीपक्षीय सीरीज 2012 में खेली गई थी। राजनेतिक तनाव के चलते पिछले 16 सालों से दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़ रही है। पिछले साल भारत में हुए पहलगाम अटैक के बाद भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रुख और सख्त हो गया है। टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करना भी बंद कर दिया है। पाकिस्तान की बाकी दो डिमांड भले ही पूरी हो जाए, मगर बाइलेटरल सीरीज का फिर से शुरू होना काफी मुश्किल नजर आता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply