Thursday, February 26, 2026
Politics

Pakistan Army का 'Fitna-al-Hindustan' के खिलाफ Action, 34 Terrorists मार गिराने का दावा

Pakistan Army का 'Fitna-al-Hindustan' के खिलाफ Action, 34 Terrorists मार गिराने का दावा

आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियानों के तहत पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कम से कम 34 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिम में खैबर पख्तूनख्वा में चार अलग-अलग अभियानों में 26 आतंकवादियों को मार गिराया और देश के दक्षिण-पश्चिम में बलूचिस्तान प्रांत में आठ अन्य आतंकवादियों को मार गिराया।
सेना ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए, जो आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा हैं।

बयान में कहा गया है कि इस अभियान का उद्देश्य फितना-अल-ख्वारिज और फितना-अल-हिंदुस्तान को खत्म करना है। यह वह शब्द है जिसका इस्तेमाल सरकार यह दावा करते हुए करती है कि आतंकवादियों को कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसियों से समर्थन प्राप्त होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

फितना-अल-ख्वारिज शब्द का प्रयोग तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादियों के लिए और फितना-अल-हिंदुस्तान का प्रयोग बलूचिस्तान में सक्रिय जातीय बलूच आतंकवादियों के लिए किया जाता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply