Saturday, February 21, 2026
Cricket

PAK vs NZ सुपर 8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से हो सकता है रद्द, ऐसा हुआ तो इस टीम को होगा सीधा फायदा

PAK vs NZ सुपर 8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से हो सकता है रद्द, ऐसा हुआ तो इस टीम को होगा सीधा फायदा
PAK vs NZ सुपर 8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से हो सकता है रद्द, ऐसा हुआ तो इस टीम को होगा सीधा फायदा

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 के मैच आज से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच मैच से हो रहा है. इस मैच की शुरुआत आज शाम 7 बजे से होगी, लेकिन इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) और न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के बीच होने वाला ये मैच रद्द हो सकता है.

मौसम विभाग की मानें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) की टीम के बीच का मैच आज बारिश की वजह से रद्द हो सकता है. इस मैच से पहले सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं मैच के दौरान भी झमाझम बारिश होने की सम्भावना है.

रद्द हुआ PAK vs NZ मैच तो इस टीम को होगा फायदा

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच होने वाले मैच से पहले ही कोलंबो में तेज बारिश हो रही है. इस मैच से पहले भी मौसम विभाग ने कोलंबो में बारिश की सम्भावना व्यक्त की थी. रिपोर्ट्स की मानें तो अभी और भी बारिश की सम्भावना है. मैच की शुरुआत होने में अभी समय है लेकिन शाम में भी कोलंबो में बारिश की संभावना 50% से ज्यादा है.

अब अगर बारिश की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का ये मैच रद्द हुआ तो इसका सबसे ज्यादा फायदा न्यूजीलैंड की टीम को होगा और दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. न्यूजीलैंड की टीम को कोलंबो में खेलने का अनुभव नही है, वहीं कोलंबो की पिचों पर न्यूजीलैंड की टीम हमेशा ही खराब प्रदर्शन करती है, ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा इस मैच में बेहद कमजोर नजर आ रहा है.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेले जाने वाले इस मैच में बारिश की खलल का फायदा न्यूजीलैंड की टीम को होगा, इस 1 पॉइंट्स से उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिलने में मदद मिलेगी.

सुपर 8 में 1-1 मैच हारकर पहुंची हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में 1-1 मैच हारकर पहुंची हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने जहां अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया है, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

वहीं बात अगर पाकिस्तान की करें तो पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया जैसी छोटी-छोटी टीमों को हराया, वहीं भारत जैसी मजबूत टीम के सामने पाकिस्तान को शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply