Harak Singh Rawat Jenny Case: जैनी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जैनी प्रकरण की जांच को लेकर इतनी गंभीर है, तो पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए। हरक सिंह ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए भाजपा नेताओं को खुली चुनौती दी है कि अगर जैनी प्रकरण में उनके खिलाफ कोई भी आरोप साबित होता है, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

न्यायालय की निगरानी में हो जैनी प्रकरण की जांच

हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें मौजूदा जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है। इसलिए जैनी प्रकरण की जांच न्यायालय की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि वह किसी भी एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार हैं। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट भी कराया जा सकता है। उन्होंने दोहराया कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों में अगर जरासी भी सच्चाई सामने आती है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उनका कहना है कि बिना ठोस सबूत किसी व्यक्ति पर आरोप लगाना और उसकी सामाजिक व राजनीतिक छवि खराब करना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें:

अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की उठाई मांग

पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच भी सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच न्यायालय की निगरानी में हो, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। हरक सिंह ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि आज जिस तरह उनके खिलाफ सवाल उठाए जा रहे हैं, कल यही सवाल भाजपा नेताओं से भी पूछे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में आरोप लगाने से पहले निष्पक्ष जांच और ठोस सबूत जरूरी हैं। फिलहाल जैनी प्रकरण को लेकर हरक सिंह रावत के इस बयान ने उत्तराखंड की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:

 

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।