Friday, February 20, 2026
HB

सोशल माडिया परˈ जिसे लोग समझ रहे थे HOT मॉडल वो निकली मैकेनिक ठीक करती है खराब गाड़ियांˌ

सोशल माडिया परˈ जिसे लोग समझ रहे थे HOT मॉडल वो निकली मैकेनिक ठीक करती है खराब गाड़ियांˌ
सोशल माडिया परˈ जिसे लोग समझ रहे थे HOT मॉडल वो निकली मैकेनिक ठीक करती है खराब गाड़ियांˌ

जब से मोबाइल का चलन तेज हुआ है, सोशल मीडिया पर भी लोग ज्यादा समय बिताने लगे हैं। सोशल मीडिया एक दूसरी दुनिया की तरह हो चुका है। इस दुनिया में कब क्या फेमस हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। खासकर इस आभासी दुनिया में जो जैसा दिखता है. वैसा होता नहीं है।

अब आपको हमारी बात पर यकीन न हो रहा हो तो इस खूबसूरत लड़की को ही देख लीजिए। क्या फोटो देखकर आपको नहीं लग रहा है कि ये कोई हॉट मॉडल है। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आपकी जानकारी गलत है। हम बता दें कि ये लड़की कोई मॉडल नहीं बल्कि कार मैकेनिक है।

सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी कुछ वायरल हो जाता है। ऐसे ही इस लड़की की तस्वीर भी वायरल हो रही है। लोग इस खूबसूरत लड़की को खूब निहार रहे हैं। इतनी सुंदर लड़की को हर कोई मॉडल ही समझ रहा है। वहीं हकीकत इससे एकदम उलट है। ये लड़की मॉडलिंग नहीं करती है बल्कि ये तो गाड़ियों को बनाने का काम करती है।

जी हां ये पेशे से मॉ़डल नहीं बल्कि कार मैकेनिक है। इसका नाम टेंटिन लेगास्पी है और ये फिलीपिंस की रहने वाली है। टेंटिन का बचपन से ही मैकेनिक बनने का शौक था। इसी वजह से जब वो सिर्फ 15 साल की थी, तभी उसने इस फील्ड में काम करना शुरू कर दिया था। अब वो 26 साल की है और पुरुषों की तरह गैराज में गाड़ियां बनाती है।

घूरने लगते हैं कार मालिक

ऐसा नहीं है कि टेंटिन को अपनी खूबसूरती के बारे में पता नहीं है या फिर इसका एहसास नहीं है। वो खुद को हॉट मैकेनिक मानती है और कहती है लोग अपनी कार बनवाने आते हैं लेकिन मुझे घूरने लगते हैं। वैसे उसका कहना है कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन उसके घूर रहा है। हां इतना जरूर है कि जब बहुत पुरुष उसको घूरने लगते हैं तो उसका ध्यान भटक जाता है।

टेंटिन का कहना है कि उसके टीचरों ने उसे कार बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था जब उसने अपने शौक के बारे में सबको बताया था। पहले जब स्कूल में वो अपने शौक के बारे में बताती थी तो कोई सीरियसली नहीं लेता था। बाद में जब 19 साल की उम्र में उसने ऑटोमोटिव कोर्स किया तब लोगों को उसकी गंभीरता के बारे में पता लगा। अब वो अपनी दुकान में काम करती है।

लोग बोल रहे दुनिया की सबसे हॉट मैकेनिक

टेंटिन की फोटो देखने के बाद लोग उसके दीवाने हो चुके हैं। कोई उसे खूबसूरत तो कोई दुनिया की सबसे हॉट मैकेनिक बोल रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं टेंटिन भी लोगों के सवालों से परेशान हो जाती है। कई बार जब लोग अपनी कार ठीक करवाने उसके पास आते हैं तो उससे कई तरह के सवाल पूछते हैं जिसका जवाब उसके पास नहीं होता है।

हालांकि ऐसे सवालों को अब उसने इग्नोर करना भी शुरू कर दिया है और वो बस अपने काम में मगन रहती है। टेंटिन का कहना है कि वो अपने शौक के लिए मैकेनिक का काम करती है, किसी को प्रभावित करने के लिए उसने ये प्रोफेशन नहीं चुना है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply