वीडियो में एक युवक घाघरा-चोली पहनकर, मेकअप और ज्वेलरी के साथ बिल्कुल लड़की की तरह नजर आ रहा है. उसकी खूबसूरती देखकर लोग पहचान ही नहीं पा रहे कि वह लड़का है या लड़की, और दावा किया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद उसके लिए करीब 30 हजार शादी के रिश्ते तक आ गए.

आजकल सोशल मीडिया पर डांस, प्रैंक और अजीबो-गरीब वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. लेकिन होली के मौके पर बीकानेर से सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ खूब एंटरटेन भी कर रहा है.इस वीडियो में एक युवक ऐसा गेटअप करता नजर आ रहा है कि पहली नजर में कोई भी उसे लड़की ही समझ बैठे.
उसकी खूबसूरती और मेकअप देखकर लोग पहचान ही नहीं पा रहे कि वह असल में लड़का है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यही वजह है कि मजाक-मजाक में उसके लिए हजारों शादी के रिश्ते भी आने की बात कही जा रही है.
होली पर निभाई जाती है खास परंपरा
बीकानेर के कुछ इलाकों में होली के दौरान लड़कों का लड़कियों का गेटअप करना पुरानी परंपरा का हिस्सा माना जाता है.इस दिन युवक पूरे मेकअप के साथ साड़ी या घाघरा-चोली पहनते हैं और जुलूस या जश्न में शामिल होते हैं.उनका अंदाज और पहनावा इतना अलग होता है कि कई बार लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं.
घाघरा-चोली में युवक को नहीं पहचान पाए लोग
वीडियो में दिख रहे युवक ने भी पीले और लाल रंग का घाघरा-चोली पहना हुआ है.इसके साथ उसने लिपस्टिक, ज्वेलरी और पूरा मेकअप किया हुआ है. दूर से देखने पर कोई भी यह नहीं बता सकता कि वह लड़का है या लड़की.
लड़के के लिए आए 30 हजार रिश्ते
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि अगर सच में पहचानना हो तो मुश्किल हो जाएगा. कहा जा रहा है कि लड़के लिए लिए करीब 30 हजार रिश्ते आ चुके हैं. हालांकि यह बात कितनी सच है, यह साफ नहीं है, लेकिन वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया और चौंकाया जरूर है.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
होली के इस अनोखे अंदाज ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं.कई लोग इसे राजस्थान की रंगीन संस्कृति और त्योहार की मस्ती से जोड़कर देख रहे हैं.वहीं कुछ लोग इस परंपरा को होली के उत्सव का मजेदार हिस्सा बता रहे हैं, कुल मिलाकर, बीकानेर की यह अनोखी झलक दिखाती है कि भारत में त्योहार सिर्फ रंगों से नहीं, बल्कि अलग-अलग परंपराओं और मजेदार अंदाज से भी मनाए जाते हैं.यही वजह है कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं.

/newsnation/media/media_files/2026/03/10/kirti-azad-disputed-post-on-team-india-visit-temple-after-winning-t20-world-cup-2026-trophy-2026-03-10-16-58-57.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)

/newsnation/media/media_files/2026/03/10/up-news-mukhyamantri-parivahan-yojana-2026-03-10-16-08-08.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)

/newsnation/media/media_files/2026/03/09/cm-yogi-on-janata-darshan-2026-03-09-15-30-05.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)
/newsnation/media/media_files/2026/03/10/india-pacer-arshdeep-singh-fined-for-breaching-icc-code-of-conduct-during-t20-world-cup-final-2026-03-10-15-56-14.jpeg?w=272&resize=272,170&ssl=1)