
Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के अंतिम लीग मैच में भारतीय टीम (Team India) का सामना नीदरलैंड की टीम (Netherlands cricket team) से हुआ. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 176 रन बनाने में सफल रही, अंत में टीम को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
भारत के खिलाफ मैच से पहले ही नीदरलैंड की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी थी, ऐसे में टीम के लिए ये मैच अभ्यास मैच की तरह ही था और कोई दबाव नही था, टीम इंडिया ने भी इस मैच को अभ्यास मैच की तरह ही खेला. ऐसे में आइए जानते हैं भारत और नीदरलैंड के मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने क्या कुछ कहा है.
टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन से भी खुश हैं Suryakumar Yadav
भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर आज बुरी तरह से फ्लॉप रहा, इसके बारे में बात करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि
“हम पहले बैटिंग करना चाहते थे. हमने 190 रन बनाए और फिर बाहर आने पर देखा तो थोड़ी ओस थी, बॉलर्स के लिए थोड़ा चैलेंजिंग था, लेकिन कुल मिलाकर, दिन के आखिर में, बहुत खुश हूं. बिल्कुल, मेरा मतलब है, हम अगले दिन भी ऐसी ही सिचुएशन में हो सकते हैं. हमारी शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन सभी बैट्समैन के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि जिम्मेदारी क्या है, बीच के ओवरों में विकेट कैसा खेल रहा है. फिर बाद में, हमारे पास हार्दिक, शिवम, रिंकू, अक्षर या वॉशी हैं, किसी के भी साथ गेम को अच्छे से खत्म करने के लिए काफी फायरपावर है.”
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम इंडिया के आलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“न्यूजीलैंड के खिलाफ जब दुबे विजाग में खेले तो उन्होंने एक और शानदार पारी खेली थी. वह गेम में मैन ऑफ द मैच लेना चाहते थे, लेकिन उसे खत्म नहीं कर सके. लेकिन आज, मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने बीच के ओवरों में बैटिंग की सब पर से प्रेशर हटा दिया और इस विकेट पर इसे 190 तक ले गए. मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा स्कोर था.”
Suryakumar Yadav ने बताया क्यों 7 गेंदबाजों का किया प्रयोग
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने नीदरलैंड के खिलाफ 7 गेंदबाजों का प्रयोग किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान भारत के लिए हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी की. इसके बारे में जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि उन्होंने 7 गेंदबाजों का प्रयोग क्यों किया. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि
“मेरा मतलब है, आप यह नहीं कह सकते कि हमने लगभग सभी बॉक्स टिक किए हैं, लेकिन अगर आप जीतते भी हैं, तो आप उससे कुछ सीखते हैं. हम कमरों में वापस जाएंगे, कल छुट्टी लेंगे और उस पर बात करेंगे. कभी-कभी यह एक अच्छा सिरदर्द होता है. मेरे पास बीच में कितने बॉलर हैं? अभिषेक शर्मा आ रहे हैं, फिर हार्दिक, दुबे, तो मेरे पास बीच में बहुत सारे ऑप्शन हैं. जो भी हो, किसी भी दिन, विकेट की जो भी मांग हो, मुझे लगता है कि वे कुछ ओवर करके मदद कर सकते हैं.”






