भारतीय नौसेना 3 से 5 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में इंडोपैसिफिक रीजनल डायलॉग का आयोजन करेगी. तीन दिन तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 18 देशों के एक्सपर्ट्स हिस्सा लेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले दिन सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस साल सम्मेलन की थीम इंडोपैसिफिक में विज्ञान, तकनीक और शैक्षणिक सहयोग रखी गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारतीय नौसेना, नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है.

सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, नई तकनीक, समुद्र के बेहतर प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन जैसी अहम चुनौतियों पर चर्चा होगी. इसके अलावा समुद्री व्यापार और सप्लाई चेन की सुरक्षा, समुद्री संसाधनों के संरक्षण और महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे को सुरक्षित रखने के लिए सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.
➤The Indian Navy will conduct the 2026 edition of the IndoPacific Regional Dialogue , its annual apexlevel international strategic dialogue, in New Delhi from 03 to 05 Nov 2026.
➤Organised in association with the National Maritime Foundation , the Navys knowledge partner and principal organiser of the event, this years conference will be centred upon the theme Science, Technology and Academic Cooperation in the IndoPacific.
➤The opening day will feature a special session titled Perspectives from the Flag Bridge, bringing together former naval chiefs from India and Sri Lanka, and a special ambassadorial interaction titled Sahyog Ka Samvaad.
Read the full details here: https://t.co/VdVrV1gyLk
@SpokespersonMoD
— PIB India October 23, 2026
किन विषयों पर होगी चर्चा?
तीन दिनों के दौरान पांच प्रमुख सत्र आयोजित होंगे. इनमें शैक्षणिक संस्थानों के बीच नेटवर्किंग, रिसर्च और विशेषज्ञों को तैयार करने, समुद्री निगरानी, समुद्री विज्ञान, जलवायु परिवर्तन से निपटने, महासागर प्रशासन और नई समुद्री तकनीकों पर चर्चा होगी. सम्मेलन के पहले दिन पर्सपेक्टिव्स फ्रॉम द फ्लैग ब्रिज नाम से विशेष सत्र होगा, जिसमें भारत और श्रीलंका के पूर्व नौसेना प्रमुख शामिल होंगे. इसके साथ ही सहयोग का संवाद नाम से राजनयिकों के साथ विशेष बातचीत भी आयोजित की जाएगी.
यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोपैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव और भारत की समुद्री रणनीति महासागर के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. इस संवाद का मुख्य उद्देश्य इंडोपैसिफिक क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और ऐसे ठोस प्रस्ताव तैयार करना है, जिन्हें द्विपक्षीय और बहुपक्षीय स्तर पर लागू किया जा सके.


