Sunday, February 22, 2026
Technology

WhatsApp से अब खुद-ब-खुद पहुंच जाएगा मैसेज! आ रहा ‘जादुई’ फीचर, जानें कैसे करेगा आपकी लाइफ आसान!..

WhatsApp से अब खुद-ब-खुद पहुंच जाएगा मैसेज! आ रहा ‘जादुई’ फीचर, जानें कैसे करेगा आपकी लाइफ आसान!..
WhatsApp से अब खुद-ब-खुद पहुंच जाएगा मैसेज! आ रहा ‘जादुई’ फीचर, जानें कैसे करेगा आपकी लाइफ आसान!..

New WhatsApp Features 2026: क्या आप भी अक्सर अपने दोस्तों या किसी खास का बर्थडे रात में विश करना भूल जाते हैं? या ऑफिस के जरूरी मैसेज रात को याद नहीं रहते, तो अब आप इसकी टेंशन छोड़ दीजिए! क्योंकि मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) जल्द ही एक ऐसा जादुई फीचर लाने वाला है, जिससे आप मैसेज लिखकर उसका टाइम सेट कर सकेंगे और वह ठीक उसी समय अपने आप सेंड हो जाएगा. जी हां, यह बिल्कुल सच है, हम बात कर रहे हैं मैसेज शेड्यूलिंग (Scheduled Messages) फीचर की.

क्या है यह नया फीचर?
अब तक WhatsApp में मैसेज तुरंत भेजने के लिए आपको उसी समय सेंड बटन दबाना पड़ता है. ऐसे में अगर आपको किसी को सुबह 7 बजे बधाई देनी है या रात 12 बजे किसी खास मौके पर मैसेज भेजना है, तो उसके लिए जागकर इंतजार करना होता है. लेकिन नए अपडेट के बाद सभी को वॉट्सऐप में शेड्यूल का ऑप्शन मिलने लगेगा. इसमें आप तारीख और समय अपने अनुसार चुन सकेंगे. जैसे ही वह समय आएगा, आपका फोन अपने आप मैसेज भेज देगा, भले ही आप उस वक्त सो रहे हों या कहीं बिजी हों.

किन लोगों को होगा ज्यादा फायदा?
इस नए फीचर के बाद ऑफिस में काम करने वाले लोग या रात 12 बजे बर्थडे और एनिवर्सरी विश करने वाले लोग अब अपना मैसेज पहले ही शेड्यूल कर सकेंगे. उनका शेड्यूल किया गया मैसेज ठीक उसी समय सामने वाले को मिल जाएगा. जैसे अगर आपको किसी से सुबह 9 बजे कोई जरूरी फाइल मांगनी है, तो इस नए फीचर के बाद आप उसे रात में ही शेड्यूल कर सकते हैं. इसके अलावा जो लोग त्योहार, जन्मदिन या सालगिरह जैसे खास मौकों पर ठीक समय पर शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, यह फीचर उनके लिए भी बेहद खास है.

कैसे काम करेगा?
फिलहाल यह फीचर लॉन्च नहीं हुआ है. लेकिन Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने इसे TestFlight बीटा प्रोग्राम के तहत एक नया iOS अपडेट जारी किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर चैट बॉक्स में ‘प्लस’ (+) आइकन या सेंड बटन को लॉन्ग प्रेस (देर तक दबाने) करने पर दिखाई देगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां आपको ‘Schedule Message’ का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप कैलेंडर और घड़ी की मदद से अपना मनचाहा समय सेट कर पाएंगे.

फिलहाल क्या है स्थिति?
यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन (Beta Version) पर टेस्ट किया जा रहा है. इसका मतलब है कि कुछ ही दिनों में यह एंड्रॉयड और आईफोन (iOS) के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. अभी तक यूजर्स को इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था, जिससे डेटा लीक होने का खतरा रहता था. लेकिन अब यह वॉट्सऐप का अपना ऑफिशियल फीचर होगा, जो पूरी तरह सिक्योर (End-to-End Encrypted) होगा.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply