
Virat Kohli praise Devdutt Padikkal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने एम चिन्नास्वामी में खेले गए पहले आईपीएल (IPL) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 6 विकेट से शिकस्त देकर आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शानदार शुरुआत की है. आरसीबी (RCB) की जीत के असली हीरो विराट कोहली रहे, लेकिन जब आरसीबी का पहला विकेट सिर्फ 9 रनों के स्कोर पर गिर गया तो टीम मुश्किल में आ गई.
हालांकि इस दौरान आरसीबी की पारी को विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने संभाला और अब भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक किंग कोहली ने देवदत्त पडिक्कल को विश्व स्तरीय बल्लेबाज बताया है.
Virat Kohli ने देवदत्त पडिक्कल के तारीफों के बांधे पूल
देवदत्त पडिक्कल ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 61 रन बनाए. विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की. विराट कोहली (Virat Kohli) ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि
“लाजवाब पारी. मेरा मतलब है, शुरू से ही, मेरा प्लान था कि पावरप्ले में आक्रामक बैटिंग करूंगा. हालांकि, जब मैंने पडिक्कल को खेलते देखा, तो मुझे लगा बस उन्हें स्ट्राइक पर वापस लाते रहो और यहां-वहां बाउंड्री मारते रहो. उन्होंने पूरी तरह से विरोधी टीम से मैच को छीन लिया. जब उन्होंने मिड-ऑन के ऊपर से छक्का मारा, तो मैंने उनसे कहा कि बस ऐसे ही खेलते रहूं.”
विराट कोहली (Virat Kohli) ने देवदत्त पडिक्कल की तारीफ़ में आगे कहा कि
“पडिक्कल से मैंने कहा कि तुम गेंद को बहुत अच्छे से मार रहे हो, बस पुश करते रहो और विरोधी टीम से गेम छीन लो. अगर हम 25-26 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज करते हैं, तो इसका फायदा हमें नेट रन रेट में भी मिलेगा. पडिक्कल की पारी जबरदस्त थी. मैंने उन्हें करीब से खेलते हुए देखा है. पडिक्कल के पास जो स्किल्स हैं अब वह उसे इस्तेमाल कर रहे हैं. यह एक शानदार घरेलू सीजन का भी नतीजा है.पडिक्कल की टाइमिंग, सिर की पोजीशन, बैलेंस, बिल्कुल वर्ल्ड-क्लास दिखा. मुझे पता है कि जब वह आत्मविश्वास से भरे रहते हैं, तो बल्ले से क्या कर सकते हैं और इस मुकाबले में उन्होंने अपनी काबिलियत को दिखाया.”
विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 से संन्यास को बताया खुद के शानदार प्रदर्शन का राज
विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट और टी20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पिछले साल आईपीएल के बीच विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन उसके पहले जब टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का ख़िताब जीता था, उस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ रविंद्र जडेजा ने संन्यास का ऐलान किया था.
अब विराट कोहली ने टी20 फ़ॉर्मेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी को लेकर कहा कि
“मैदान पर वापस आकर अच्छा लग रहा है. आपने टी20 क्रिकेट की बात की, मैंने जो आखिरी मैच खेला था वह पिछले साल का फाइनल था, लेकिन मुझे लगता है कि हाल ही में वनडे सीरीज में जिस तरह से मैंने बैटिंग की, उसके कारण मुझे लय बनाए रखने में सच में मदद मिली. मैं ऐसे शॉट नहीं खेल रहा था जो मैं आमतौर पर नहीं खेलता. इसलिए मुझे पता था कि जब तक मेरे पास लय है और मैंने पर्दे के पीछे अपनी फिटनेस पर काम किया है, तब तक चीजें अच्छी तरह से होती रहेंगी. हां, आज रात अच्छी शुरुआत करने और इसे आगे बढ़ाने का एक और मौका था.”






