
अगर आप भी अक्सर हाइवे पर सफर करते हैं और आपने भी FasTag का एनुअल रिचार्ज कराया है तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, हाइवे पर सफर करने वाले प्राइवेट व्हीकल के लिए फास्टैग एनुअल पास के दाम में इजाफा होने वाला है. अभी FasTag के एनुअल पास के लिये 3000 रुपये का रिचार्ज करना होता है. लेकिन अब यह बढ़कर 3075 रुपये का होने वाला है. FasTag रिचार्ज का नया प्राइस 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. सरकार की तरफ से इसमें ढाई प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है.
FasTag के प्राइवेट पास के जरिये कार को 200 टोल प्लाजा से बिना रुके गुजरने की सुविधा मिलती है. आप साल में एक बार से ज्यादा भी रिचार्ज करा सकते हैं. फास्टैग एनुअल पास को लोगों के बीच तेजी से पसंद किया गया है. 15 अगस्त 2025 से शुरू हुई सुविधा के तहत अब तक 52 लाख से ज्यादा हाइवे कार यूजर्स ने इसे लिया है. रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की तरफ से जब पास का ऐलान किया गया तब इसके सालाना रिवीजन का प्रावधान रखा गया था.
FasTag पास की कीमत में क्यों हुआ इजाफा?
एक अधिकारी ने बताया कि FasTag पास के दाम में की गई यह बढ़ोतरी देशभर में हाइवे टोल रिवीजन के फॉर्मूले के हिसाब से ही हो रही है. टोल टैक्स के दाम में इस तरह की बढ़ोतरी हर साल होती है. एक अधिकारी की तरफ से सलाह दी गई कि आप इसी महीने मार्च 2026 में रिचार्ज करा लें ताकि अभी आपको 3000 रुपये में पास मिल जाए. नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी. यानी नई दर को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए लागू किया गया है. सरकार की तरफ से हर साल टोल रेट की समीक्षा की जाती है और जरूरत पड़ने पर इसमें इजाफा किया जाता है.
किसके लिए वैलिड है पास?
एनुअल पास केवल प्राइवेट कारों के लिए है. इसमें ‘एक्टिव फास्टैग’ होना जरूरी है. यदि आपके व्हीकल में फास्टैग नहीं है या एक्टिव नहीं है तो आपको पास नहीं मिलेगा. यह पास रोजाना या हफ्ते में कई बार नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए यह बहुत ही सुविधाजनक है.
पास की वैलिडिटी और लिमिट
FasTag पास एक साल तक वैलिड रहता है या अधिकतम 200 टोल प्लाजा क्रॉस करने तक. यदि आप 200 टोल पहले ही पार कर लेते हैं तो पास की वैलिडिटी खत्म हो जाती है, भले ही एक साल पूरा नहीं हुआ हो. NHAI की तरफ से सभी टोल प्लाजा और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 1 अप्रैल से नई दर लागू करें.
कैसे लें एनुअल पास?
FASTag पास लेना काफी आसान है. सबसे पहले आप NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in या My FASTag ऐप पर जाएं. वहां पर एनुअल पास का ऑप्शन सिलेक्ट करें और तय फीस का ऑनलाइन भुगतान करें. पेमेंट होते ही आपका पास फास्टैग से लिंक हो जाएगा. इसके बाद आप टोल प्लाजा पर बिना रुके, बिना एक्स्ट्रा पेमेंट किये गुजर सकते हैं. यह पास ऐसे लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो हाइवे पर रेगुलर सफर करते हैं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब
सवाल: फास्टैग एनुअल पास की नई कीमत क्या है और यह कब से लागू होगी?
जवाब: 1 अप्रैल 2026 से फास्टैग एनुअल पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह 2.5% की मामूली बढ़ोतरी है (करीब 75 रुपये ज्यादा). अभी मार्च 2026 में रिचार्ज या नया पास लेने पर पुरानी 3000 रुपये की दर मिल जाएगी.
सवाल: FASTag एनुअल पास किसके लिए उपलब्ध है और इसकी वैलिडिटी क्या है?
जवाब: यह पास प्राइवेट नॉन-कमर्शियल व्हीकल (कार, जीप, वैन आदि) के लिए है. कमर्शियल व्हीकल जैसे टैक्सी, ट्रक आदि इसके लिए योग्य नहीं हैं. इसका रिचार्ज कराने के लिए आपके व्हीकल में एक्टिव फास्टैग होना जरूरी है, जो कि सही तरीके से विंडशील्ड पर लगा हो. यह एक्टिवेशन से एक साल या अधिकतम 200 टोल क्रॉस करने तक वैलिड रहता है.
सवाल: एनुअल पास कैसे खरीदें या एक्टिवेट करें?
जवाब: सबसे पहले राजमार्ग यात्रा ऐप NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. अब अपनी फास्टैग आईडी, व्हीकल नंबर और मोबाइल से लॉगइन करें. इसके बाद ‘Annual Pass’ ऑप्शन सिलेक्ट करें और एलिजिबिलिटी चेक करें.
इसके बाद फीस का भुगतान कर दें.






