Saturday, March 21, 2026
Health

मोबाइल-कार नहीं टूथब्रश बना ‘बम’! वॉशरूम में हर तरफ धुआं ही धुआं, महिला बोली – किस्मत अच्छी थी वरना…!..

मोबाइल-कार नहीं टूथब्रश बना ‘बम’! वॉशरूम में हर तरफ धुआं ही धुआं, महिला बोली – किस्मत अच्छी थी वरना…!..
मोबाइल-कार नहीं टूथब्रश बना ‘बम’! वॉशरूम में हर तरफ धुआं ही धुआं, महिला बोली – किस्मत अच्छी थी वरना…!..

अक्सर हम मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक कार या बाइक की बैटरी फटने की खबरें सुनते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह दांत साफ करने वाला टूथब्रश भी एक ‘बम’ की तरह फट सकता है? जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि एक सच्ची घटना है जिसने तकनीकी गैजेट्स की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. एक महिला के वॉशरूम में रखे इलेक्ट्रिक टूथब्रश में अचानक ऐसा जोरदार ब्लास्ट हुआ कि पूरा घर काले धुएं से भर गया. गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त बाथरूम खाली था, वरना परिणाम बेहद दर्दनाक हो सकते थे. आइए जानते हैं आखिर कैसे एक साधारण सा दिखने वाला टूथब्रश मौत का सामान बन गया.

आधी रात को हुआ धमाका और वॉशरूम में लग गई आग
यह चौंकाने वाला दावा 33 साल की शार्लोट बोवर्स ने किया है, जो पिछले आठ महीनों से इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल कर रही थीं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शार्लोट रात में सो रही थीं, तभी अचानक उनके बाथरूम में रखे ब्रश में आग लग गई. शार्लोट का कहना है कि वे बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि आग को फैलने से रोकने वाली एकमात्र चीज कांच का स्टील फ्रेम था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर वह कांच न होता, तो आग की लपटें पूरे घर को अपनी चपेट में ले लेतीं और उनकी जान भी जा सकती थी. इस घटना ने उन्हें इतना डरा दिया है कि अब उन्होंने कभी भी इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल न करने की कसम खा ली है.

न चार्जिंग पर था और न ही गीला, फिर कैसे फटा ब्रश?
आमतौर पर माना जाता है कि ओवरचार्जिंग या पानी के संपर्क में आने से इलेक्ट्रॉनिक चीजों में ब्लास्ट होता है, लेकिन शार्लोट के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं था. उन्होंने बताया कि ब्रश वॉश बेसिन के ऊपर रखा था और उस वक्त चार्ज नहीं हो रहा था. शार्लोट का दावा है कि वे इसे हमेशा सूखा रखती थीं, इसलिए यह उनकी गलती से नहीं हुआ. इस धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि घर की लाइट चली गई, दीवारें काली पड़ गईं और एग्जॉस्टर फैन भी इसकी चपेट में आ गया. महिला ने बताया कि इस खौफनाक मंजर को देखकर वे करीब एक हफ्ते तक सदमे में रहीं और अब उन्हें इलेक्ट्रिक गैजेट्स से डर लगने लगा है.

कंपनी के मुआवजे के लिए भड़की महिला
हादसे के बाद जब शार्लोट ने संबंधित कंपनी से शिकायत की, तो कंपनी का रवैया काफी निराशाजनक रहा. कंपनी ने उन्हें नया टूथब्रश खरीदने के लिए केवल 46 डॉलर (लगभग 3,800 रुपये) दी. जबकि बाथरूम में हुए नुकसान, धुएं की गंध हटाने और विशेष पेंट करवाने में शार्लोट के करीब 267 डॉलर (लगभग 22,000 रुपये) खर्च हो गए. शार्लोट का कहना है कि वे कोई लाखों का मुआवजा नहीं मांग रही हैं, बल्कि सिर्फ मरम्मत की लागत चाहती हैं. यह घटना उन सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं सावधानी बरतें और इसके इस्तेमाल के तरीकों को अच्छी तरह जरूर पढ़ लें.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply