Thursday, February 19, 2026
IndiaPoliticsTrending

North Korea का 'दुश्मन' को संदेश, Kim ने तैनात किए 50 Advanced रॉकेट लॉन्चर

सियोल।) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी पार्टी के एक अहम सम्मेलन से पहले अपनी सैन्य क्षमता को दर्शाने तथा प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने के इरादे से कम दूरी की मिसाइल क्षमता वाले 50 नए रॉकेट लॉन्चर तैनात किए हैं।
किम की बहन ने एक अलग बयान में दक्षिण कोरिया के कथित असैन्य ड्रोन के उत्तर कोरिया में प्रवेश के संबंध में दक्षिण कोरियाई मंत्री की माफी को स्वीकार किया लेकिन कहा कि उत्तर कोरिया ‘‘शत्रु’’ देश के खिलाफ अपनी सीमा सुरक्षा को मजबूत कर रहा है। किम की बहन उत्तर कोरिया की एक प्रमुख विदेश नीति अधिकारी हैं।

उत्तर कोरिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ परमाणु कूटनीति वार्ता विफल रहने के बाद 2019 से दक्षिण कोरिया के साथ लगभग सभी वार्ता और सहयोग निलंबित कर दिए हैं। हाल के वर्षों में दक्षिण कोरिया एवं अमेरिका के साथ उसके संबंध और बिगड़ गए।
सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों में सम्मेलन स्थल ‘अप्रैल 25 हाउस ऑफ कल्चर’ भवन के पास रॉकेट लॉन्चर ट्रकों की कतारें दिख रही हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह वही स्थान है जहां 2016 और 2021 में पार्टी कांग्रेस आयोजित की गई थी।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि ये वाहन देश के 600 मिलीमीटर मल्टीप्लायर रॉकेट लॉन्चर सिस्टम को सहायता प्रदान करते हैं।
किम ने अपने संबोधन में कहा कि ये ‘‘अद्भुत’’ रॉकेट लॉन्चर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उन्नत मार्गदर्शक तकनीकों से लैस हैं, जिन्हें ‘‘रणनीतिक मिशन’’ को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply