टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान पुलिस ने कोटा से तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. ये तीनों शूटर ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे. अब इनकी गिरफ्तार के बाद हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित का ताजा बयान सामने आया है. अनिल पंडित ने कहा, “राम राम सभी भाइयों को. मैं अनिल पंडित, लॉरेन्स बिश्नोई का छोटा भाई. मैं आज प्रशासन से एक बात पूछना चाहता हूं.”

उसने कहा, “ये प्रशासन वाले उस टाइम कहां थे, जब इन बॉलीवुड वालों ने ही सुशांत सिंह राजपूत को मारा था? तब तो कोई कार्रवाई नहीं हुई और जब आज हमारे बड़े भाई लॉरेन्स बिश्नोई ने इनके खिलाफ एक्शन लिया, तो प्रशासन हमारे भाई के खिलाफ बोलता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हम तो भगत सिंह जैसी सोच रखते हैं, हमारी लड़ाई देश के गद्दारों से है, हमारी लड़ाई चलती रहेगी.”
‘ये दाऊद के पैसे से फिल्म बनाते हैं’
बॉलीवुड एक्टर्स को धमकी देते हुए अनिल पंडित ने कहा, “जितने ये हमारे देश के अभिनेता हैं ना, ये उस पाकिस्तानदुबई में बैठे कुत्ते दाऊद के पैसे से फिल्में बनाते हैं और उसको दुगनेतिगुने पैसे कमाकमा के दे रहे हैं और वो कुत्ता उस पैसे को हमारे हिंदुस्तान की बर्बादी में लगा रहा है. और जब तक माहौल एकतरफा नहीं होगा ना, जो उस कुत्ते ने गंध फैला रखा है. नशे का काम उसने किया, ब्लास्ट उसने किया, प्रशासन से कोई कार्रवाई तो बन नहीं पाई उसके खिलाफ और जब आज हमने उसके खिलाफ एक्शन लिया, तो प्रशासन वाले हमारे पीछे लग गए.”
सलमान खान को दी माफी मांगने की हिदायत
पंडित ने कहा, “बाकी कोई बात नहीं, हमने तो अपने घरपरिवार छोड़े हुए हैं, तब इस चीज़ में आए हैं. और रही बात सलमान खान की, जब तक ये माफी नहीं मांग लेता ना, तब तक इसका पीछा नहीं छोड़ेंगे, इसका जीना मुश्किल कर देंगे हम प्रशासन वाले इस सलमान खान को क्यों नहीं बोलते, माफी मांग ले? अगर ये माफी मांग लेता है, तो उसके बाद हमारा कोई द्वेष ही नहीं है इसके साथ.”
उसने कहा, “अगर ये माफी नहीं मांगता ना, तो इसके जितने नजदीक की है, सबका नुकसान करेंगे हम. इसका तो करेंगेकरेंगे, लेकिन इसके जितने आसपास के जो इसके साथ काम करता है, सबको मारेंगे फिर हम.अगर तुम हमारे दो मारोगे ना, तो….”



