Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के आठ सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सभी को एक साथ चक्कर आने लगे और देखते ही देखते वे बेहोश हो गए. परिजनों के मुताबिक, बेहोशी के दौरान कुछ लोगों के हाथपैर भी मुड़ने लगे. घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई. आननफानन में सभी आठ लोगों को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अचानक बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत
जानकारी के मुताबिक, यह मामला डुमरी विधानसभा क्षेत्र का है. यहां एक ही परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत अचानक खराब हो गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में परिवार के लोगों को चक्कर आने की शिकायत हुई. इसके बाद एकएक कर सभी की हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए. परिजनों ने बताया कि इस दौरान मरीजों के हाथपैर भी मुड़ने लगे थे. एक साथ इतने लोगों की हालत बिगड़ने से परिवार के लोग घबरा गए.
धनबाद के अस्पताल पहुंचाए गए मरीज
घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए सभी आठ लोगों को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH पहुंचाया. गुरुवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने डॉक्टरों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. फिलहाल सभी मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और उनका इलाज जारी है.
एक ही परिवार के आठ लोगों के अचानक बेहोश होने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अभी तक मरीजों की हालत बिगड़ने की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है. डॉक्टरों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल अस्पताल में सभी आठ लोगों का इलाज किया जा रहा है. परिवार के सदस्य भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं.



