
Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपने बेटे और बेटी के बीच संपत्ति के बंटवारे का ऐलान किया है। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के साथ लंबी चर्चा के बाद यह फैसला लिया है।
सिद्धू के अनुसार, उनके बेटे करण सिद्धू को पटियाला के यादविंद्र कॉलोनी (बारादरी गार्डन के पास) स्थित पुश्तैनी घर मिलेगा, जबकि उनकी बेटी राबिया सिद्धू को अमृतसर में उनके द्वारा बनाया गया घर दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पोस्ट में सिद्धू ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें भी साझा कीं और भगवान में अपनी आस्था का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अमृतसर के लोगों से किया गया वादा निभाने के लिए उन्होंने यह घर बनाया था।
सिद्धू ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सारी संपत्ति उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है और इसमें राजनीति से अर्जित एक भी पैसा शामिल नहीं है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2012 से 2014 के बीच विभिन्न माध्यमों जैसे टीवी शो और कमेंट्री के जरिए यह संपत्ति अर्जित की।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके पिता द्वारा बनाए गए पुश्तैनी घर को उनका बेटा विरासत में पाएगा, जबकि अमृतसर का घर उनकी बेटी को दिया जाएगा।



