Saturday, March 7, 2026
CrimeIndiaTrending

एमपी का साइको किलर! पहले हथौड़े से किया मर्डर, फिर पिया खून, सिर का मांस भी खाया!

एमपी का साइको किलर! पहले हथौड़े से किया मर्डर, फिर पिया खून, सिर का मांस भी खाया!

मध्य प्रदेश के दमोह में समन्ना गांव में हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने सबको स्तब्ध कर दिया. भाई दूज पर बहन के घर जा रहे भरत विश्वकर्मा की एक सनकी शख्स ने हथौड़े से हत्या कर दी. चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद मृतक का खून पिया और सिर का मांस भी खाया.

एमपी का साइको किलर! पहले हथौड़े से किया मर्डर, फिर पिया खून, सिर का मांस भी खाया!

MP Psycho Killer Case 2026: मध्य प्रदेश के दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में हुई यह दिल दहला देने वाली वारदात इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है. भाई दूज के दिन अपनी बहन के घर जा रहे भरत विश्वकर्मा पर एक सनकी शख्स ने पीछे से हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी. चश्मदीदों के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने ऐसा वीभत्स कृत्य किया, जिसे सुनकर भी रूह कांप उठे.

कैसे हुई वारदात?

जानकारी के मुताबिक, समन्ना गांव में भरत विश्वकर्मा अपनी बहन के घर जा रहा था. तभी घर के बाहर बैठे आरोपी गुड्डा पटेल ने पीछे से उस पर हथौड़े से वार कर दिया. भरत मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. यह हमला अचानक और बेहद क्रूर तरीके से किया गया, जिससे मौके पर अफरा‑तफरी मच गई.

हत्या के बाद वीभत्स हरकत

स्थानीय चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही रुका रहा और उसने मृतक के शरीर का खून पिया तथा सिर का मांस भी खाया. लोगों ने यह दृश्य देखकर शोर मचाया और पत्थर मारकर आरोपी को भगाया. इसके बाद वह खेतों की ओर भागा, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. दर्जनों ग्रामीण तेजी से मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोपी को खेतों में दौड़ाकर काबू किया और पुलिस के हवाले कर दिया.

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, आरोपी गुड्डा पटेल पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है. मौजूदा वारदात में उसकी हरकतें साइको किलर जैसी प्रतीत होती हैं. बिना उकसावे के निर्मम हमला और उसके बाद अमानवीय कृत्य, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. दमोह सीएसपी एच. आर. ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, साथ ही मानसिक स्थिति और मोटिव की भी पड़ताल होगी. मामले में सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

चश्मदीदों ने क्या बताया? 

चश्मदीद भगवानदास पटेल ने बताया कि घटना के बाद हम पहुंचे तो आरोपी मृतक का खून पी रहा था और मांस खाने की कोशिश कर रहा था. हमने शोर मचाया, पत्थर फेंके, तब वह भागा. मृतक के भाई विजय विश्वकर्मा ने कहा कि परिवार सदमे में है. उनका कहना है कि भरत बहन के यहां भाई दूज पर जा रहा था, किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. घटना के बाद गांव में खौफ और गुस्सा दोनों है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और ऐसे अपराधियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई हो.  

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply