Thursday, March 19, 2026
CrimeIndiaTrending

घर में मां की लाश, बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड… गाजियाबाद की महागुनपुरम सोसाइटी में मचा हड़कंप!

घर में मां की लाश, बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड… गाजियाबाद की महागुनपुरम सोसाइटी में मचा हड़कंप!
घर में मां की लाश, बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड… गाजियाबाद की महागुनपुरम सोसाइटी में मचा हड़कंप!

गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-9 पर बनी महागुनपुरम सोसाइटी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गई, जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति राजवीर ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसके फ्लैट की छानबीन की तो बेड पर एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान राजवीर की मां के रूप में हुई.

बता दें कि घटना गुरुवार दोपहर के समय घटी. महागुनपुरम सोसाइटी में उस समय चहल-पहल थी, तभी अचानक से कुछ गिरने का आवाज सुनाई दी. सोसाइटी के लोगों ने जब पास जाकर देखा तो राजवीर (40) का शव पड़ा था. राजवीर का फ्लैट सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर था. सुसाइड करने के लिए राजवीर सोसाइटी की 13वीं मंजिल पर गया और वहीं से छलांग लगा दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राजवीर के शव को कब्जे में ले लिया.

13वीं मंजिल से कूदकर जान दी

फ्लैट की जांच-पड़ताल के दौरान अंदर का नजारा देख पुलिस दंग रह गई. अंदर राजवीर की मां सतनाम कौर (70) की लाश बेड पर पड़ी थी. पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अंदेशा जता रही है कि राजवीर ने पहले मां की हत्या की होगी, फिर खुद सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी होगी.

ACP सूर्यबली मौर्य ने दी जानकारी

ACP कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह अपनी मां के साथ विनायक टावर के ग्राउंड फ्लोर पर रहता था. फ्लैट की छानबीन में उसकी मां का शव भी बेड पर मिला.

2 दिन तक बेड पर पड़ा रहा मां का शव

प्राथमिक जांच में यह प्रतीत हो रहा कि मां का शव दो दिन से बेड पर पड़ा हुआ था. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अब इस आत्महत्या के मामले की जांच-पड़ताल गहनता से कर रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिश्तेदारों से जानकारी जुटा जा रही है कि आखिर इस सुसाइड का कारण क्या था?

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply