Saturday, March 7, 2026
CrimeIndiaTrending

मां ने जलते चूल्हे में फेंक दिया 10 महीने का बच्चा, फिर लगा ली फांसी, सामने आई दर्दनाक वजह!..

मां ने जलते चूल्हे में फेंक दिया 10 महीने का बच्चा, फिर लगा ली फांसी, सामने आई दर्दनाक वजह!..

Sonebhadra News: सोनभद्र में एक मां ने अपने ही 10 महीन के बच्चे को जलते चूल्हे में जलाकर मार दिया और फिर खुद की भी जान ले ली।

मां ने जलते चूल्हे में फेंक दिया 10 महीने का बच्चा, फिर लगा ली फांसी, सामने आई दर्दनाक वजह!..

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां बभनी थाने के जोबेदह गांव में एक महिला ने दस माह के अपने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने बच्चे की मौत के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पुलिस ने दी।

मामले में बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान राजपति (28) के तौर पर हुई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को छत्तीसगढ़ स्थित अपने ससुराल से मायके आई थी। उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को रात के खाने के बाद जब सभी घरवाले सो गए तब राजपति ने दस माह के बेटे को जलते चूल्हे में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

राजपति ने बेटे की मौत के बाद ख़ुद को भी साड़ी का फंदा बनाकर घर की बड़ेर से फांसी लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई । परिजनों का कहना है कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है, इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी, फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply