Monday, March 23, 2026
Cricket

मां ने जूते खरीदने के लिए बेचे गहने, अब बेटे के सामने बल्ला खोलने से डरते हैं ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज

मां ने जूते खरीदने के लिए बेचे गहने, अब बेटे के सामने बल्ला खोलने से डरते हैं ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज
मां ने जूते खरीदने के लिए बेचे गहने, अब बेटे के सामने बल्ला खोलने से डरते हैं ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज

Sakib Hussain: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच मैच से होगी, काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम की चर्चा सबसे खतरनाक विस्फोटक बल्लेबाजों की वजह से होती है. टीम के पास अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ट्रेविस हेड, ईशान किशन (Ishan Kishan) और लियाम लिविंगस्टोन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं.

हालांकि अब सनराइजर्स हैदराबाद के पास एक ऐसा गेंदबाज मौजूद है, जो आईपीएल 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा सभी से मनवा सकता है. हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उसका नाम साकिब हुसैन (Sakib Hussain) है, जो बिहार के गोपालगंज जिले से सम्बंध रखता है, इस खिलाड़ी ने अभी हाल ही में झारखंड को ईशान किशन की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीताने में मदद की है.

जसप्रीत बुमराह का ये हथियार Sakib Hussain को बनाता है घातक

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने खिलाड़ियों को 2 हिस्सों में बांटकर आपसी मैच खेला, इस दौरान बिहार का ये लाल अपनी घातक गेंदबाजी से ईशान किशन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. ये दोनों ही खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने दोनों को खूब परेशान किया.

साकिब हुसैन की स्लोअर गेंदों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, यही वजह है कि प्रैक्टिस मैचों में ईशान किशन और लिविंगस्टन को उनकी गेंद समझने में मुश्किल हुई. हुसैन स्लोअर बाउंसर्स, स्लोअर यॉर्कर डालने में माहिर हैं.

माँ ने जूते खरीदने के लिए बेंचे गहने अब बेटा आईपीएल में मचाएगा धमाल

साकिब हुसैन (Sakib Hussain) का जन्म बिहार के गोपालगंज में 14 दिसंबर, 2004 को हुआ था. इनके पिता खेती-बाड़ी करते थे और घुटने में दर्द के चलते उन्हें खेती छोड़नी पड़ी जिससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई. साकिब के घर में राशन तक नहीं होता था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साकिब क्रिकेट तो खेलते थे लेकिन उनके पास जूते नहीं थे.

अपने बेटे को जूते दिलाने के लिए उनकी मां ने गहने तक बेच दिए. परिवार चाहता था कि साकिब हुसैन आर्मी जॉइन करें, लेकिन उन्होंने क्रिकेट चुना. सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को 30 लाख की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply