
भारत में स्ट्रीट फूड का नाम लेते ही सबसे पहले जो डिश दिमाग में आती है, वो है मोमो. हर सड़क, हर नुक्कड़, हर मार्केट में आपको एक मोमो वाला जरूर मिल जाएगा. लोगों की बढ़ती पसंद की वजह से यह छोटा-सा बिजनेस आज करोड़ों के बाजार में बदल चुका है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि मोमो बेचने वाले वास्तव में कितना कमा लेते हैं? क्या उनकी कमाई सच में लाखों में पहुंचती है? इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने जो एक्सपेरिमेंट किया, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया.
दरअसल, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर @cassiusclydepereira ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक दिन के लिए खुद मोमो स्टॉल पर खड़े होकर कमाई का पूरा हिसाब लगाया. वीडियो पर 1.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज है. वीडियो की शुरुआत में वह मजेदार सवाल पूछते हैं- “क्या मोमो वाला, एक B.Com ग्रेजुएट से ज्यादा कमा सकता है?” और फिर वह स्टॉल पर खड़े होकर खुद ग्राहकों को मोमो सर्व करने लगते हैं.
एक दिन की कमाई सुनकर यकीन नहीं होगा
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टॉल बहुत फैमस है. सिर्फ एक घंटे में 118 प्लेट मोमो बिक गए! भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बीच में स्टॉक मंगवाना पड़ा. जैसे-जैसे शाम बढ़ती गई, लाइन लंबी होती गई. स्टॉल शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलता है यानी कुल 5 घंटे.एक प्लेट मोमो की कीमत है 110 रुपये. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पूरे दिन में कुल 950 प्लेट मोमो बिके. इसका हिसाब- 950 × 110 = ₹1,04,500 (एक दिन की कुल बिक्री) इन्फ्लुएंसर के अनुसार, अगर रोज ऐसा बिजनेस हो जाए तो महीने में कमाई 30 लाख रुपये से भी ज्यादा हो सकती है. हालांकि, यह सिर्फ ग्रॉस इनकम है. इसमें किराया, गैस, आटा, सब्जियां, स्टाफ और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं. फिर भी, यह दिखाता है कि मोमो का बिजनेस उम्मीद से कहीं ज्यादा मुनाफेदार हो सकता है.
कमेंट सेक्शन में मच गया हंगामा
जैसे ही इन्फ्लुएंसर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाला ये तुरंत वायरल हो गया इसे लगभग 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और हजारों में लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा- “एक प्लेट 110 रुपये? कोई खरीद भी रहा है क्या?” दूसरे ने लिखा- ” यह तो मेरे साल भर के कमाई से ज्यादा है.” तीसरे ने लिखा- “1 घंटे में 118 प्लेट? किस स्पीड में बेच रहे थे भाई!” एक यूजर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा- “इंटर्नशिप करवा रहे हो क्या स्टॉल पर?” लोगों की मस्ती और सवालों के बीच एक बात साफ है मोमो वाला बिजनेस छोटा नहीं, बड़ा कारोबार है!





