Thursday, March 12, 2026
Gazab

यूपी रोडवेज बस ड्राइवर के बेटे मोइन अहमद बने IAS, कैफे में काम कर जुटाई थी कोचिंग की फीस!

यूपी रोडवेज बस ड्राइवर के बेटे मोइन अहमद बने IAS, कैफे में काम कर जुटाई थी कोचिंग की फीस!
यूपी रोडवेज बस ड्राइवर के बेटे मोइन अहमद बने IAS, कैफे में काम कर जुटाई थी कोचिंग की फीस!

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले मोइन अहमद ने यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 296वीं रैंक हासिल कर आईएएस (IAS) बनने का मुकाम हासिल किया है। मोइन के पिता यूपी रोडवेज में बस ड्राइवर हैं। आर्थिक तंगी के कारण क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह जाने के बाद, उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया।

अपनी यूपीएससी कोचिंग की फीस जुटाने के लिए मोइन ने 2016 से 2018 तक एक साइबर कैफे में काम किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साल 2019 में वे आगे की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए, जिसके लिए उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी और पढ़ाई के लिए 2.5 लाख रुपये का कर्ज भी लेना पड़ा।

अपने शुरुआती तीन प्रयासों (2019, 2020 और 2021) में मोइन प्रीलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर पाए थे। हालांकि, अपने चौथे प्रयास (2022) में उन्होंने तीनों चरण पार करते हुए सफलता हासिल की। वर्तमान में आईएएस मोइन अहमद को पश्चिम बंगाल कैडर आवंटित किया गया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply