Wednesday, February 11, 2026
Cricket

मोहसिन नकवी ने कहा हमने जो कुछ किया बांग्लादेश के लिए किया, अब राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी कहा “PCB और BCB…

मोहसिन नकवी ने कहा हमने जो कुछ किया बांग्लादेश के लिए किया, अब राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी कहा “PCB और BCB…
मोहसिन नकवी ने कहा हमने जो कुछ किया बांग्लादेश के लिए किया, अब राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी कहा “PCB और BCB…

BCCI: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) शुरू हो चूका है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच 15 फरवरी को होना है. भारतीय टीम (Team India) से ये मैच खेलने के लिए पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने पहले मना किया और उसके बाद पाकिस्तान ने मैच खेलने की हामी भरी. पाकिस्तान ने इस मैच को लेकर खूब ड्रामा किया, लेकिन अंत में आईसीसी के सामने कुछ शर्तें रखी और मैच खेलने को मान गया है.

पाकिस्तान के इस यू-टर्न के बाद बीसीसीआई (BCCI) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने पीसीबी (PCB) के इस फैसले पर बात की है. राजीव शुक्ला ने इस मैच को लेकर क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं.

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जताई खुशी

पाकिस्तान की तरफ से भारत और पाकिस्तान मैच को हरी झंडी मिलने के बाद BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह ICC, PCB और BCB तीनों की जीत है. उन्होंने कहा

“मैं ICC द्वारा उठाए गए कदम के बाद आए नतीजे से खुश हूं. ICC चेयरमैन के प्रतिनिधि PCB और BCB से बात करने के लिए लाहौर गए थे. ICC की तारीफ बनती है, क्योंकि उन्होंने पहला कदम उठाया और समस्या का हल निकालते हुए क्रिकेट को प्राथमिकता दी. ICC के लिए ये बड़ी उपलब्धि है.”

राजीव शुक्ला ने आगे कहा,

“मैं ICC को धन्यवाद कहना चाहूंगा कि वो पाकिस्तान को वापस लेकर आए, जिसके बाद फैसला हुआ कि वो कोलंबो में मैच खेलेंगे. यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है. अब यह वर्ल्ड कप सफल हो सकता है. बांग्लादेश की भावनाओं को भी इस बातचीत के दौरान ध्यान में रखा गया है. उनके बोर्ड को भी फायदा पहुंचा है और वो भी खुश हैं. उन्होंने ICC की तारीफ भी है. ये हर किसी के लिए एक जीत की तरह है. मैं खुश हूं कि मैच होगा और यह वर्ल्ड कप एक सफल इवेंट बनेगा.”

मोहसिन नकवी ने इसे दिया राजनीतिक रंग

पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के मैच के बॉयकॉट की वजह बांग्लादेश का टी20 विश्व कप से बाहर करना बताया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने इस मामले को पूरी तरह से राजीनीतिक रंग दिया. पीसीबी और मोहसिन नकवी ने कहा कि उन्होंने ये सब बांग्लादेश को उसका हक दिलाने के लिए कहा, जबकि ये पूरी तरह से बकवास है. मोहसिन नकवी ने अपने यू-टर्न के बाद इस फैसले को लेकर कहा कि

“आप सभी ने बांग्लादेश का बयान देख लिया होगा. बांग्लादेश ने पाकिस्तान से खेलने की मांग की थी. उनकी समस्या हल कर दी गई है और इसी वजह से उन्होंने हमसे मैच दोबारा खेलने की मांग रखी है. हमने सिर्फ बांग्लादेश का सपोर्ट किया था. यह सबकुछ उनके लिए किया था. हमने अपने लिए कुछ नहीं किया.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply