: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज यानी 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा 2026 का भी औपचारिक समापन हो जाएगा। इस साल बदरीविशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अब तक 23 लाख 21 हजार से अधिक भक्त भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

कपाट बंद होने के इस खास मौके का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में अंतिम दर्शन को लेकर भक्तों में उत्साह के साथ भावुकता का माहौल भी है।
बता दें कि इस साल बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। इसके बाद से ही देश के अलगअलग हिस्सों और विदेशों से भी भक्त भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। पूरे यात्रा सीजन में धाम में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
ये भी पढ़ें:
शीतकालीन गद्दी स्थल पर होगी भगवान की पूजा
कपाट बंद होने के बाद भगवान बदरीविशाल की पूजाअर्चना शीतकालीन गद्दी स्थल पर की जाएगी। सर्दियों के दौरान बदरीनाथ मंदिर में नियमित दर्शन बंद रहेंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस अवधि में भगवान की पूजा निर्धारित शीतकालीन स्थल पर संपन्न होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 का सफर भी पूरा हो जाएगा। इससे पहले केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जा चुके हैं। अब बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद चारों धामों में इस साल की यात्रा संपन्न हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:



