
Gummadi Kashiram Murder Case: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के रिश्तों और भरोसे को झकझोर कर रख दिया है. जिस महिला के साथ युवक ने जिंदगी बिताने का फैसला किया था, उसी पर 2 गैर मर्दों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप है. मामले पर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि कैसे पत्नी ने दोनों के साथ मिलकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया.
तालाब में मिला था 26 साल के युवक का शव
मृतक की पहचान 26 साल के गुम्माडी काशीराम के तौर पर हुई है. वह तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा मंडल स्थित हनमाजीपेट गांव का रहने वाला था और मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था. 23 अक्टूबर 2026 की रात गांव के बाहरी हिस्से में मौजूद पचेरा चेरुवु तालाब में उसका शव मिला था.
शुरुआत में पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया. काशीराम के पिता चकाली भुमैया की शिकायत पर जांच शुरू हुई. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल में मिले तथ्यों ने मामले को नया मोड़ दे दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस को शक हुआ कि युवक की मौत सामान्य नहीं, बल्कि हत्या है.
पत्नी के दो मर्दों से संबंध होने का दावा
पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी 25 साल की गुम्माडी सविता का नाम सामने आया. पुलिस के मुताबिक, सविता के गांव के ही दो युवकों चिंताकिंडी रामू (26) और पसुपूला संतोष (25) के साथ कथित प्रेम संबंध थे. आरोप है कि वह अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी. इसी वजह से उसने दोनों युवकों के साथ मिलकर काशीराम की हत्या की योजना बनाई.
शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात तीनों आरोपी काशीराम को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए. जब वह नशे की हालत में हो गया, तो रामू ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया. इस दौरान संतोष ने काशीराम के हाथ पकड़ रखे थे, ताकि वह विरोध न कर सके. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पचेरा चेरुवु तालाब में फेंक दिया. उनका कथित मकसद मौत को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करना था, लेकिन जांच में उनकी योजना कामयाब नहीं हो सकी.
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 30 अक्टूबर को सविता, रामू और संतोष को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से जुर्म में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और दूसरी चीजें जब्त कर ली गईं. तीनों के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 103, 238 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया है.



