Singrauli House Collapse: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां रात के अंधेरे में एक परिवार पर मौत बनकर कच्चा मकान टूट पड़ा. करीब 50 साल पुराने पुश्तैनी मकान के ढहने से एक पिता, उनकी बुजुर्ग मां और महज दो साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में चीखपुकार मच गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर परिवार को इस जर्जर मकान में रहने की मजबूरी क्यों थी?

पूरा मामला सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपान गांव के जलहथनी टोला का है. सोमवार, 9 नवंबर की रात भोजन करने के बाद परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे. इसी दौरान करीब 50 साल पुराना कच्चा खपरैल मकान अचानक भरभराकर गिर गया. देखते ही देखते पूरा परिवार मलबे में दब गया. हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहतबचाव कार्य शुरू किया.

ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया

हादसे में 36 वर्षीय अरुण विश्वकर्मा, उनकी 65 वर्षीय मां संतुलिया देवी और महज दो साल की बेटी पुष्पा की मौत हो गई. वहीं अरुण की पत्नी बेलामती, पिता सुदर्शन, बेटी रोशनी और बेटे दीपक व अजय घायल हो गए. ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से रात करीब एक बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाया. घायलों को बैढ़न ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि मकान की एक दीवार पहले से फटी हुई थी और उसमें दरार से आवाज भी आ रही थी. लेकिन परिवार को संभलने का मौका मिलता, उससे पहले ही पूरा मकान ढह गया. अरुण के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान भी स्वीकृत था, जिसका निर्माण चल रहा था. हादसे के वक्त उनका छोटा भाई सुभाष दूसरे निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था, इसलिए वह बालबाल बच गया.

मृतकों को एकएक लाख की दिया जाएगा सहायता

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुरेश यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है. मृतकों के परिजनों को एकएक लाख रुपये और घायलों को 2525 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

सवाल सिर्फ एक मकान गिरने का नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा का भी है. आखिर ऐसे परिवारों की पहचान और समय रहते उनकी मदद की जिम्मेदारी किसकी है?