Saturday, March 7, 2026
Gazab

मौलाना ने CM योगी की मां पर की भड़काऊ टिप्पणी, शर्मनाक बयान कई बार दोहराया!..

मौलाना ने CM योगी की मां पर की भड़काऊ टिप्पणी, शर्मनाक बयान कई बार दोहराया!..

पटनाः बिहार के एक जाने-माने मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई अत्यंत विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. रमजान के पवित्र महीने के दौरान बिहार में आयोजित एक मजहबी जलसे में तकरीर करते हुए मौलाना ने भाषाई मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं.

सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, मौलाना ने उत्तर प्रदेश में गौकशी के खिलाफ लागू सख्त कानूनों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री की वृद्ध माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया. मौलाना ने भड़काऊ अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा कानून बना दिया गया है कि यदि किसी के पास मुख्यमंत्री की मां का मांस (गोश्त) भी मिल जाए, तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर देती है या पैरों में छेद कर देती है.

शर्मनाक वाक्यों को कई बार दोहराया
मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिनकी गिनती बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली मुस्लिम धर्मगुरुओं में होती है. उन्होंने अपनी तकरीर के दौरान ‘योगी की अम्मा का गोश्त खाकर दिखाओ’ जैसे शर्मनाक वाक्यों को कई बार दोहराया. उनका यह बयान विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को उकसाने और यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने के उद्देश्य से दिया गया प्रतीत होता है. मौलाना ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में किसी के पास महज 250 ग्राम मांस भी मिल जाए, तो प्रशासन उसे अपराधी मानकर सख्त कार्रवाई करता है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की मां का जिक्र कर धार्मिक उपदेश के मंच से व्यक्तिगत नफरत और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की.

हिंदू संगठनों में आक्रोश
इस विवादित टिप्पणी के सामने आने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि किसी भी धार्मिक मंच से एक मुख्यमंत्री की मां, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, उनके विरुद्ध ऐसी घृणित भाषा का इस्तेमाल करना न केवल अपराध है, बल्कि यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस के संज्ञान लेने और भड़काऊ भाषण के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply