Thursday, February 19, 2026
IndiaTechnologyTrending

₹10.99 लाख में आई मारुति ई-विटारा, मात्र ₹3.99 आएगा 1 किमी. चलने का खर्च; जानिए ईवी की खासि!..

₹10.99 लाख में आई मारुति ई-विटारा, मात्र ₹3.99 आएगा 1 किमी. चलने का खर्च; जानिए ईवी की खासि!..
₹10.99 लाख में आई मारुति ई-विटारा, मात्र ₹3.99 आएगा 1 किमी. चलने का खर्च; जानिए ईवी की खासि!..

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने ई-विटारा (Maruti Suzuki e VITARA) को ₹10.99 लाख रुपये में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ईवी को BaaS (Battery-as-a-Service- BaaS) मॉडल के साथ लॉन्च किया है। मतलब है कि लोगों को बैटरी के लिए अलग से पैसा देना होगा। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e VITARA की कीमतों का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है। लेकिन यहां एक ट्विस्ट है। जी हां, क्योंकि यह कीमत बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service- BaaS) मॉडल के तहत है, यानी बैटरी का खर्च अलग से देना होगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

क्या है Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल?
इस नए मॉडल में ग्राहक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकाएगा। इसके बजाय गाड़ी की बेस कीमत (₹10.99 लाख) और बैटरी यूज फेयर ₹3.99 प्रति किलोमीटर देना होगा, यानी आप जितना चलाएंगे, उतना भुगतान करेंगे। कंपनी का कहना है कि यह तरीका इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा किफायती और सुलभ बनाने के लिए अपनाया गया है।

इससे ग्राहकों को क्या फायदा?
इससे ग्राहकों को ईवी सस्ते में मिल जाएगी और शुरुआती कीमत कम पड़ेगी। इसके अलावा बैटरी की बड़ी लागत एक साथ नहीं देनी पड़ेगी। इससे ग्राहकों की EV अपनाने में झिझक कम होती है और बैटरी मेंटेनेंस की चिंता कम होती है। यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना चाहते हैं।

क्यों खास है ई-विटारा ?
ई-विटारा (e VITARA) को मारुति (Maruti) की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बड़ी शुरुआत माना जा रहा है। यह SUV मॉडर्न डिजाइन, एडवांस फीचर्स, बेहतर रेंज और सिटी-फ्रेंडली ड्राइविंग के साथ आ सकती है।

क्या यह सच में सस्ती पड़ेगी?
मान लीजिए आप हर महीने 1,000 किलोमीटर ड्राइव करते हैं, तो बैटरी चार्ज लगभग ₹3,990 होगा, यानी आपको यह देखना होगा कि आपकी ड्राइविंग आदतों के हिसाब से यह मॉडल आपके लिए फायदे का सौदा है या नहीं। ये भी पढ़ें:मार्च तक शोरूम पहुंचेंगी मारुति, टाटा, टोयोटा की 4 नई इलेक्ट्रिक कारें

तीन वैरिएंट, दो बैटरी ऑप्शन
मारुति ई-विटारा (e VITARA) तीन वैरिएंट डेल्टा (Delta), जेटा (Zeta), अल्फा (Alpha) में आएगी। इसमें 49 kWh (Delta वैरिएंट) और 61 kWh (Zeta और Alpha वैरिएंट) बैटरी विकल्प मिलेगा। कंपनी के अनुसार, यह SUV 543 किलोमीटर (क्लेम्ड) तक की रेंज देने में सक्षम है।

भारत में बनेगी, विदेश भी जाएगी
ई-विटारा (e VITARA) को भारत में तैयार किया जा रहा है, लेकिन यह सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहेगी। अगस्त 2025 में उत्पादन शुरू होने के बाद कंपनी साल के अंत तक करीब 13,000 यूनिट्स 28 देशों में निर्यात कर चुकी है। यह मॉडल सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) और टोयोटा (Toyota) के ग्लोबल सहयोग के तहत विकसित किया गया है।

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव
रेंज एंग्जायटी कम करने के लिए कंपनी ने 1,100 शहरों में 2,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स लगाए हैं। इसके अलावा 13 प्रमुख चार्जिंग ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है। लॉन्च के दिन ही 2,000 चार्जर एक्टिव करने की योजना बनाई गई है। लक्ष्य है कि 2030 तक करीब 1 लाख चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं।

सेफ्टी और स्ट्रक्चर
आपको बता दें कि SUV की बॉडी में 60% से ज्यादा अल्ट्रा हाई और हाई-टेंसाइल स्टील का इस्तेमाल हुआ है। बैटरी पैक में एनर्जी-एब्जॉर्बिंग माउंटिंग स्ट्रक्चर दिया गया है, जिससे सुरक्षा और बेहतर होती है।

अलग-अलग ओनरशिप विकल्प
कीमत के अलावा कंपनी सब्सक्रिप्शन प्लान, अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम अलग-अलग ओनरशिप मॉडल भी ऑफर कर रही है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकें। ये भी पढ़ें:नई मारुति ब्रेजा ने चौंकाया, टेस्टिंग के दौरान दिखा 6-स्पीड मैनुअल और नया इंजन

मारुति ई-विटारा (e VITARA) इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में ₹10.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ हलचल मचाने के लिए तैयार है। बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service) मॉडल भारत में EV खरीदने के तरीके को बदल सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब देखना यह है कि ग्राहक इस नए प्रयोग को कितना पसंद करते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply