
Maruti Brezza Completed 10 Years in the market: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी, ‘ब्रेजा’ की 10वीं एनिवर्सरी मना रही है. पिछले 10 सालों से ये कार लगातार भारत की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में बनी हुई है. ब्रेजा के ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और लो-मेंटेनेंस मॉडल और अच्छी फ्यूल एफीशिएंसी की वजह से ये ग्राहकों के बीच कम समय में बेहद ही पॉपुलर हो गई है.
बाजार में दबदबा
मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), पार्थो बनर्जी ने बताया कि ब्रेजा ने भारत में ‘एसयूवी जेनरेशन’ को मजबूत बनाने का काम किया है. उनके अनुसार, ब्रेजा ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाकर आज 31% तक में बड़ी भूमिका निभाई है.
अवॉर्ड्स
ब्रेजा की सफलता की कहानी इसके पहले साल से ही शुरू हो गई थी, जब इसने ‘इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2017’ सहित कुल 28 ऑटोमोटिव प्राइज अपने नाम किए थे. पिछले दो जेनरेशन के सफर में यह कार एक स्पोर्टी लुक से बदलकर आज एक पावरफुल और हाई-टेक अवतार में आ चुकी है. यह उन युवाओं और एडवेंचर ड्राइवरों की पसंद बन गई है जो एक बोल्ड ड्राइविंग अनुभव और अपनी पर्सनैलिटी के विस्तार के रूप में एक दमदार एसयूवी की तलाश में रहते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
लेटेस्ट जेनरेशन की ब्रेजा में कंपनी ने परफॉर्मेंस और तकनीक का बेहतरीन तालमेल दिया है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो ‘प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी’ से लैस है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ड्राइविंग के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं, जो शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों पर चालक को पूरा नियंत्रण और पावर महसूस कराते हैं.
सेफ्टी और फीचर्स
नई Maruti brezza फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस है. इसमें 360-व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और सराउंड साउंड के साथ स्मार्ट प्ले प्रो+ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कंपनी इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दे रही है.






