Wednesday, March 11, 2026
Gazab

कुत्ते की पिटाई पर टूटी शादी, प्रयागराज में बारातियों और घरातियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे!

कुत्ते की पिटाई पर टूटी शादी, प्रयागराज में बारातियों और घरातियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे!
कुत्ते की पिटाई पर टूटी शादी, प्रयागराज में बारातियों और घरातियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे!

सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जो खबर आई है, उसने सबको हैरान कर दिया है. यहाँ एक पालतू कुत्ते को लेकर बात इतनी बिगड़ गई कि देखते ही देखते खुशी का माहौल जंग के मैदान में बदल गया. मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हा और दुल्हन एक होने के बजाय हमेशा के लिए अलग हो गए.

कुत्ते के भौंकने पर शुरू हुआ बवाल

जानकारी के मुताबिक, यह घटना खागा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस की है. दुल्हन का परिवार प्रयागराज से आया था और दूल्हा पक्ष बारात लेकर पहुंचा था. शादी की लगभग सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और कुछ आखिरी रस्में बाकी थीं. इसी बीच दुल्हन का पालतू कुत्ता, जिसे थोड़ी दूरी पर बांधा गया था, अचानक भौंकने लगा. कुत्ते की आवाज़ सुनकर दूल्हे पक्ष के कुछ लोग नाराज हो गए.

बेरहमी से पीटा तो भड़क उठा दुल्हन पक्ष

तभी दूल्हे की तरफ से एक युवक ने आव देखा न ताव और बेज़ुबान कुत्ते को बुरी तरह से पीट दिया. अपनी आंखों के सामने पालतू कुत्ते के साथ ऐसी हैवानियत देख दुल्हन का परिवार भड़क गया. उन्होंने इसका विरोध किया, तो मामूली बहस गाली-गलौज और फिर लात-घूंसों में बदल गई. दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई.

बुरी तरह से घायल हुए लोग

इस खूनी संघर्ष में दुल्हन पक्ष के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाना पड़ा. वहीं, दूल्हे पक्ष का भी एक शख्स चोटिल हुआ है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर शादी की रस्में रुकवा दीं.

दुल्हन का कड़ा फैसला

अपने परिवार के साथ हुई बदसलूकी और पालतू कुत्ते के प्रति ऐसी क्रूरता देख दुल्हन ने हिम्मत दिखाई और शादी से सीधे इनकार कर दिया. दुल्हन का कहना था कि जो लोग एक बेज़ुबान और उसके परिवार का सम्मान नहीं कर सकते, उनके साथ वह अपनी पूरी ज़िंदगी नहीं बिता सकती. फिलहाल, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply