Saturday, February 14, 2026
Cricket

उस्मान तारिक का मजाक बनाते हुए बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव, कहा “हम सरेंडर तो नही कर सकते…

उस्मान तारिक का मजाक बनाते हुए बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव, कहा “हम सरेंडर तो नही कर सकते…
Suryakumar Yadav on Usman Tariq

Suryakumar Yadav on Usman Tariq: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का महामुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) ने इस मुकाबले की पूरी तैयारी कर ली है. हालांकि टीम इंडिया के सामने एक ही सवाल है और वो है उस्मान तारिक (Usman Tariq) का. पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

उस्मान तारिक ने अभी तक सिर्फ 3 ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 10 विकेट अपने नाम कर लिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि उस्मान तारिक का सामना भारतीय टीम कैसे करती है, अब इसका सवाल भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने दिया है.

Suryakumar Yadav ने उस्मान तारिक के जरिए ले लिया पाकिस्तान के मजे

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि टीम इंडिया पहली बार उस्मान तारिक का सामना करने वाली है. ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाज इस मिस्ट्री स्पिनर का सामना कैसे करेंगे? इस सवाल पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि

“ऐसा कुछ नहीं है कि सिलेबस से बाहर का कुछ है. वह एक अलग तरह का गेंदबाज है. हम उसके (उस्मान तारिक) सामने सरेंडर नहीं कर सकते. हम सभी उसका सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. हम तैयार हैं.”

उस्मान तारिक के हालिया आंकड़े हैं बेहद शानदार

उस्मान तारिक ने अभी हाल ही में 10 फरवरी को पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी. उस्मान तारिक ने अब तक 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस दौरान 7.90 के शानदार औसत और 5.93 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट झटके हैं.

अभी हाल ही में यूएसए के खिलाफ मैच में इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने 4 ओवरों में 6.75 के इकॉनमी रेट से 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया. अब भारत के खिलाफ उस्मान तारिक का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना बेहद दिलचस्प होगा.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply