Wednesday, March 25, 2026
IndiaPoliticsTrending

पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे रेल के डब्बे, 25 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 25 लोग घायल हो गए। यह घटना लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर लोध्रान में हुई, जिसके चलते अधिकारियों को प्रभावित पटरी पर रेल यातायात निलंबित करना पड़ा। कराची जा रही तेजगाम एक्सप्रेस लाहौर रेलवे स्टेशन से शाम को रवाना हुई थी और बहावलपुर-लोध्रान खंड पर आदम वाहन रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 9.30 बजे पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने बताया, ट्रेन आदम वाहन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही पटरी से उतर गई। सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें कुछ यात्री फंस गए। लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

लोधरान के उपायुक्त अब्दुल हाफ़िज के अनुसार, कराची जाने वाली तेज़गाम एक्सप्रेस मंगलवार शाम को लाहौर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। उन्होंने बताया, ट्रेन बहावलपुर-लोधरान खंड पर आदम वाहन रेलवे स्टेशन के पास रात 9:30 बजे पटरी से उतर गई। उपायुक्त ने बताया, सात बोगियां पटरी से उतर गईं, जिनमें कुछ यात्री फंस गए। लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हालांकि, किसी की जान नहीं गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब आपातकालीन विभाग के बचाव दल 1122 ने फंसे हुए यात्रियों को बचाया और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के बीच लगे कपलर के टूटने से ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने के कारण इंजन से जुड़े सात डिब्बे पटरी से उतर गए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रभावित पटरी पर रेल यातायात निलंबित कर दिया गया है। 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply