Monday, March 23, 2026
Politics

New York के LaGuardia Airport पर बड़ा हादसा, रनवे पर दमकल से टकराया Air Canada विमान, 2 की मौत

New York के LaGuardia Airport पर बड़ा हादसा, रनवे पर दमकल से टकराया Air Canada विमान, 2 की मौत
अमेरिका से एक गंभीर विमान हादसे की खबर सामने आई, जिसने हवाई सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान एक यात्री विमान और दमकल वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान रनवे पर उतर रहा था। इसी दौरान वह एक दमकल वाहन से टकरा गया, जो किसी अन्य आपात स्थिति के लिए जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गौरतलब है कि इस हादसे में कुल 41 लोग घायल हुए थे, जिनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभी भी कुछ लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में यात्री, विमान चालक दल के सदस्य और दमकल वाहन में मौजूद कर्मी शामिल हैं।
बता दें कि विमान में कुल 76 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के सदस्य भी शामिल थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हादसे के बाद तुरंत आपातकालीन सेवाएं सक्रिय की गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, घटना के बाद हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और कई उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक संचालन पर असर बना रह सकता है।
गौरतलब है कि अमेरिकी विमानन प्राधिकरण ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शुरुआती जांच में यह देखा जा रहा है कि रनवे पर सुरक्षा प्रबंधन में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई थी।
इसी बीच, स्थानीय प्रशासन ने लोगों को इलाके में यातायात से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है, क्योंकि बचाव कार्य और जांच के चलते आसपास का क्षेत्र प्रभावित है।
बता दें कि हाल के वर्षों में अमेरिका में विमानन से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं, जिससे सुरक्षा मानकों को लेकर लगातार बहस होती रही है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था और आपात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply