देशभर में रविवार, 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह त्योहार रोशनी, खुशियों और समृद्धि का प्रतीक है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री हर वर्ष की भांति इस साल भी देश के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे.

वहीं, का त्योहार रोशनी, सजावट और खुशियों के साथसाथ हर साल प्रदूषण की चिंता भी लेकर आता है. दिल्ली पुलिस ने भी त्योहार को देखते हुए पूरी नई दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. उसने लोगों से इकोफ्रेंडली दिवाली मनाने, सिर्फ ग्रीन पटाखे इस्तेमाल करने और उन्हें सुबह 6 बजे से 7 बजे और रात 8 बजे से 10 बजे के तय समय पर ही जलाने की अपील की है. इस बार सुप्रीम कोर्ट ने सीमित समय के लिए प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है.
जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के जवानों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को दिवाली की बधाई दी और कहा कि वह सैनिकों के साथ त्योहार मनाने की अपनी परंपरा जारी रखेंगे एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो मैसेज में, पीएम मोदी ने लोगों को शांति, समृद्धि और खुशी की शुभकामनाएं दीं.
Have a great Diwali! https://t.co/YbFVq7tHmx
— Narendra Modi November 7, 2026
उन्होंने कहा कि वह दिवाली उत्साह के साथ मनाएंगे. उन्होंने कहा, “आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आने वाले दिनों में आप सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी की कामना करता हूं. मैं भी आपकी तरह दिवाली बड़े उत्साह के साथ मनाता हूं.” प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हर साल देश के सैनिकों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं और इस साल भी यह परंपरा जारी रखेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “इस बार भी, मैं यह परंपरा जारी रखूंगा.”
दूसरी ओर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवाली त्योहार की एक दिन पहले देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और युवाओं से भारतीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए ‘विकसित भारत’ बनाने में पूरे जोश के साथ योगदान देने की अपील की. उन्होंने लोगों से पर्यावरण को बचाने और मिलजुलकर रहने की भी अपील की. अपने संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा: “दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.”
देश के हर नागरिक के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की कामना करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा: “हम पर्यावरण को बचाएं, मिलजुल कर रहें और हमारे देशभक्त युवा, भारतीय मूल्यों से प्रेरित होकर, ‘विकसित भारत’ बनाने में उत्साह से योगदान दें.”
मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, सुबह 6 बजे से चलेगी ट्रेन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आज त्योहार के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है. इसके तहत तीन मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें सामान्य समय से एक घंटे पहले चलनी शुरू होंगी, जबकि सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी.
डीएमआरसी के मुताबिक, पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर आज सुबह 7 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से सेवाएं शुरू होंगी. पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार, मैजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक के बीच सुबह 6 बजे से मेट्रो उपलब्ध रहेगी. वहीं, ग्रे लाइन पर द्वारका से ढांसा बस स्टैंड के बीच भी सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होंगी. इसके अलावा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 10 बजे संबंधित टर्मिनल स्टेशन से रवाना होगी.
दिल्ली सहित इन राज्यों में ड्राई डे
दिवाली 2026 पर कई राज्यों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा समेत बड़े राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आज ड्राई डे मनाएंगे. हालांकि, इन राज्यों में बार और रेस्टोरेंट को उस दिन शराब सर्व करने की इजाजत है.
दिल्ली में दिवाली पर खास सुरक्षा इंतजाम
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभिलाष कुमार मलिक ने कहा कि तैयारियों के तहत, दिवाली पर आग से संबंधित घटनाओं से निपटने के लिए 71 दमकल स्टेशन, 50 त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और 20 मोटरसाइकिल फर्स्ट रिस्पॉन्डर इकाइयां तैनात की जाएंगी. उन्होंने कहा कि इस डिप्लॉयमेंट का मकसद रिस्पॉन्स टाइम कम करना है, खासकर भीड़भाड़ वाले मार्केट और तंग गलियों में जहां आम फायर इंजन को जल्दी पहुंचने में मुश्किल हो सकती है. कुमार ने यह भी बताया कि आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए 15 और जगहों पर डेडिकेटेड वॉटर टेंडर स्टैंडबाय पर रखे जाएंगे.
दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल दिवाली के दौरान जलने से घायल होने के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज , नई दिल्ली ने जलने से घायल होने के मामलों को संभालने के लिए खास इंतजाम किए हैं. AIIMS में बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड, डॉ. मनीष सिंघल ने कहा कि काफी संख्या में ICU बेड मौजूद हैं और किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन को संभालने के लिए डॉक्टरों की संख्या नॉर्मल टाइम से तीन से चार गुना ज्यादा रखी गई है.



