
Hast Rekha: हस्तरेखा शास्त्र में मुख्य रूप से हथेली में मौजूद लकीरों और विशेष चिह्नों का अध्ययन किया जाता है. कहते हैं कि हथेली में मौजूद लकीरें और चिह्न व्यक्ति का आइना होती हैं. जिस प्रकार हथेली की जीवन रेखा से उम्र का पता लगाया जा सकता है, उसी तरह विवाह रेखा से दांपत्य जीवन या लव लाइफ को लेकर विशेष जानकारियों हासिल की जा सकती है. हथेली की विवाह रेखा से किसी जातक के दांपत्य जीवन से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल की जा सकती है. हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपरी हिस्सों में स्थित होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि हथेली की विवाह रेखा लव लाइफ या दांपत्य जीवन को लेकर क्या संकेत देती है.
लंबी और स्पष्ट विवाह रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों की मानें तो अगर किसी जातक की हथेली में विवाह रेखा लंबी, गहरी और सीधी हैं तो यह संकेत देता है कि जातक का आदर्श विवाह होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसी विवाह रेखा पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल को भी दर्शाती है. इसका मतलब ये है कि जातक को ऐसा जीवनसाथी मिलेगा जो बेहद भरोसेमंद होगा. इसके अलावा ऐसी विवाह रेखा इस बात का संकेत देती है कि जातक को जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग भी मिलेगा.
छोटी विवाह रेखा क्या देती है संकेत
जिन लोगों की हथेली में विवाह रेखा छोटी होती है, ऐसे लोग स्वाभाव से बेहद गंभीर और चालाक होते हैं. ऐसी विवाह रेखा वाले जातक कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते. हालांकि, हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, ऐसी विवाह रेखा दांपत्य जीवन में रोमांस की कमी को भी दर्शाती है. लेकिन, ऐसे लोगों के रिश्ते में प्रेम बना रहता है.
सिर्फ एक और गहरी विवाह रेखा का मतलब
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी जातक की हथेली में सिर्फ एक ही स्पष्ट और गहरी विवाह रेखा है, तो उसे सुखद दांपत्य जीवन मिलता है. ऐसे लोगों को दांपत्य जीवन में किसी प्रकारी की समस्या नहीं आती. इसके अलावा ऐसी विवाह रेखा वफादार जीवनसाथी मिलने का भी संकेत देता है. इतना ही नहीं, ऐसे जातकों को भाग्य का भी भरपूर साथ मिलता है और जीवनसाथी का भी समर्पण बना रहता है.
टूटी हुई विवाह रेखा क्या देती हैं संकेत
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर किसी जातक की हथेली में विवाह रेखा बीच-बीच में टूटी या अस्पष्ट हो, तो उसे अपने दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. यह रेखा इस बात का भी संकेत देती है कि विवाह के बाद जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद बना रहेगा.
ऊपर की ओर मुड़ी हुई विवाह रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, अगर विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ी हुई है, तो यह बेहद शुभ है. ऐसी विवाह रेखा इस बात को दर्शाती है कि जातक को करियर और व्यक्तगत जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. ऐसे विवाहित जोड़े समाज में उदाहरण पेश करते हैं.
दो समानांतर विवाह रेखाएं
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी जातक की हथेली में एक जैसी दो विवाह रेखाएं हैं, तो जातक को जीवन में दो विवाह का योग बनता है या एक से अधिक लोगों के साथ संबंध रहता है. ऐसी विवाह रेखा कई बार लव लाइफ को मैरिज लाइफ में बदलने का भी संकेत देती है.





