Thursday, February 19, 2026
IndiaTrending

वैलेंटाइन पर मौहब्बत ने तोडा रिकार्ड, फूलों से ज्यादा बिके कंडोम-जानकर होंगे हैरान!..

वैलेंटाइन पर मौहब्बत ने तोडा रिकार्ड, फूलों से ज्यादा बिके कंडोम-जानकर होंगे हैरान!..
वैलेंटाइन पर मौहब्बत ने तोडा रिकार्ड, फूलों से ज्यादा बिके कंडोम-जानकर होंगे हैरान!..

नई दिल्ली। भारत आगे बढ़ रहा है, लेकिन सिर्फ पॉपुलेशन के मामले में नहीं. बल्कि जागरुकता के मामले में भी इंडिया में लोग काफी आगे निकल रहे हैं. अब तक जहां वैलेंटाइन वीक के दौरान फूल, चॉकलेट और तरह-तरह के गिफ्ट्स बिकते थे, लेकिन अब इनकी बजाय कंडोम समेत कई सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री में तेजी देखी गई है. इस साल इन प्रोडक्ट्स की बिक्री ने साल 2025 का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

2025 का भी टूटा रिकॉर्ड
अब हर चीज लोग ऑनलाइन ही ऑर्डर करते हैं और क्विक कॉमर्स ऐप्स के लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो 7 से 14 फरवरी के बीच सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री के आकंड़े काफी ज्यादा शॉकिंग है. हाल ही आई इंस्टामार्ट की एक नई रिपोर्ट के अनुसार,इस साल वैलेंटाइन डे पर लोगों ने 2025 की तुलना में तीन गुना ज्यादा सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए .

वैलेंटाइन डे 2026 पर भारत ने और कौन-कौन सी चीजें ऑर्डर कीं?
रिपोर्ट के मुताबिक, कंडोम से लेकर अन्य इंटिमेसी प्रोडक्ट्स तक, इस कैटेगरी में साल-दर-साल तीन गुना बढ़ोतरी देखी गई है.जहां पहले इन सब चीजों को लेकर लोग खुलकर बात नहीं करते थे, लेकिन अब यह बदलाव दिखाता है कि अब लोग इन विषयों पर खुलकर सोच रहे हैं और उन्हें पहले जैसा टैबू नहीं मानते.

ब्यूटी और पर्सनल केयर में भी बढ़ोतरी
सिर्फ सेक्सुअल वेलनेस ही नहीं, ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्शन में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, बाथ, बॉडी और मेकअप से जुड़े सामान वैलेंटाइन डे कार्ट में सबसे ज्यादा देखे गए. कटक के एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में 15 हजार 93 रुपये का मेकअप खरीदा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं सूरत के एक ग्राहक ने 10 हजार 845 रुपये के हेयर केयर, बाथ और बॉडी प्रोडक्ट्स मंगवाए.

दिल्ली-मुंबई को इस शहर ने छोड़ा पीछे
वैसे चॉकलेट और टेडी की डिमांड भी कम नहीं रही. कोलकाता में एक शख्स ने 25 हजार रुपये की चॉकलेट ऑर्डर की. वहीं टेडी डे पर सॉफ्ट टॉय की बिक्री में 568 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. वैलेंटाइन कार्ड्स के मामले में बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया.

 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply