Friday, March 13, 2026
CrimeIndiaTrending

हिंदू लड़के से प्रेम संबंध बना बेटी की मौत की वजह! मां अफसाना और भाई अफसार ने मिलकर की फरजाना की हत्या और फंसा दिया सुनील यादव को… डरावना है मामला!

हिंदू लड़के से प्रेम संबंध बना बेटी की मौत की वजह! मां अफसाना और भाई अफसार ने मिलकर की फरजाना की हत्या और फंसा दिया सुनील यादव को… डरावना है मामला!
हिंदू लड़के से प्रेम संबंध बना बेटी की मौत की वजह! मां अफसाना और भाई अफसार ने मिलकर की फरजाना की हत्या और फंसा दिया सुनील यादव को… डरावना है मामला!

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से ऑनर किलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती की हत्या के पीछे उसकी अपनी ही मां और भाई का हाथ होने का आरोप लगा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती के प्रेम संबंधों से नाराज परिवार ने ही उसकी जान ले ली और बाद में इस हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर डालने की कोशिश की।

घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां से करीब एक किलोमीटर दूर चने के खेत में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान फरजाना के रूप में हुई। परिवार के मुताबिक वह रविवार रात करीब 12 बजे सोने गई थी, लेकिन कुछ समय बाद घर से गायब हो गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। देर रात करीब ढाई बजे परिजनों ने उसे खेत में अचेत अवस्था में पाया। उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई।

मामले के सामने आते ही फरजाना की मां अफसाना ने गांव के ही युवक सुनील यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने दावा किया कि सुनील ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था और उसी विवाद के चलते उसने हत्या कर दी। इस संबंध में पहले भी एक मामला दर्ज कराया गया था।

हालांकि पुलिस जांच के दौरान मामला उलझ गया, क्योंकि जिस युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया था, वह पहले से ही पुलिस की हिरासत में था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि फरजाना का प्रेम संबंध सुनील यादव से था, जिसे लेकर परिवार में काफी नाराजगी थी।

पुलिस का दावा है कि सामाजिक बदनामी के डर से मां अफसाना और भाई अफसार ने मिलकर फरजाना की हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। दोनों को उम्मीद थी कि हत्या का आरोप सुनील पर लग जाएगा, लेकिन तकनीकी जांच में उनकी साजिश सामने आ गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 2 मार्च को बकरी गांव के पास खेत में फरजाना का शव मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में जब सच्चाई सामने आई तो मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

बताया जा रहा है कि फरजाना पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थी। कुछ दिन पहले उसने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ जवानों ने समय रहते उसे बचा लिया था और अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दौरान उसने अपने प्रेमी सुनील पर गंभीर आरोप लगाए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply