Monday, March 30, 2026
Gazab

लव ट्रायंगल में चली गई जान: दो प्रेमियों की लड़ाई में बीच-बचाव कर रहा किशोर मारा गया!..

लव ट्रायंगल में चली गई जान: दो प्रेमियों की लड़ाई में बीच-बचाव कर रहा किशोर मारा गया!..

मध्‍य प्रदेश जबलपुर के मदनमहल थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों को लेकर उपजा विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया. प्रेम प्रसंग के विवाद में दो युवकों का बीच-बचाव करने पहुंचे 17 वर्षीय किशोर ऋषभ की जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. पुल‍िस दो आरोप‍ियों को अरेस्‍ट कर ल‍िया है.

पुराना रिश्ता, नया विवाद
आशीष जैन, सीएसपी गढ़ा थाना के अनुसार घमापुर के लाल मिट्टी निवासी क्रिश कुमार और बेदी नगर निवासी यशराज के बीच एक युवती को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. क्रिश का युवती के साथ दो वर्षों से प्रेम संबंध था, जो कुछ समय पहले टूट गया. इसके बाद युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से यशराज से हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. इस बात से नाराज क्रिश युवती पर पुराने रिश्ते को फिर से कायम करने का दबाव बना रहा था.

गौरीघाट से शुरू हुआ विवाद, स्टेशन तक पहुंचा
शुक्रवार को गौरीघाट में जवारे विसर्जन के दौरान क्रिश और युवती के बीच विवाद हुआ. युवती ने इसकी जानकारी यशराज को दी, जिसके बाद दोनों युवकों के बीच फोन पर तीखी बहस हुई और मदनमहल स्टेशन के पास मिलने का समय तय हुआ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां विवाद बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया और हथियार चलने लगे.

बीच-बचाव बना मौत की वजह
इसी दौरान मौजूद किशोर ऋषभ ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उस पर ही जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply