Wednesday, February 11, 2026
CrimeIndiaTrending

जिंदगी की आखिरी गश्त… श्रीगंगानगर में तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, महिला SHO की मौत!

जिंदगी की आखिरी गश्त… श्रीगंगानगर में तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, महिला SHO की मौत!
जिंदगी की आखिरी गश्त… श्रीगंगानगर में तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, महिला SHO की मौत!

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से बुधवार की अल सुबह एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है. शहर में गश्त (पेट्रोलिंग) के दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने पुलिस की पेट्रोलिंग वैन को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में शहर की महिला थाना प्रभारी (SHO) ज्योति नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हैं.

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शहर के पायल थिएटर रोड स्थित चौराहे पर सुबह करीब 5 बजे हुआ. SHO ज्योति नायक अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात थीं और किसान चौक से गश्त करते हुए रमेश चौक पॉइंट की ओर जा रही थीं. इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार कार काल बनकर आई और पुलिस वैन को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण कि पलट गई पुलिस वैन

चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस पेट्रोलिंग वैन सड़क पर ही पलट गई. SHO ज्योति नायक ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी थीं. वैन के पलटने और क्षतिग्रस्त होने के कारण उनका सिर बुरी तरह दब गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े.

Add A Heading (1)

पुलिस महकमे में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृता दुहन और शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल अस्पताल और मौका-ए-वारदात पर पहुंचा. एसपी अमृता दुहन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का चालक बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का रहने वाला है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हादसे में घायल हुए एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. टक्कर मारने वाली कार भी कुछ मीटर दूर जाकर एक अन्य वाहन से टकराने के बाद रुक गई.

जांच में जुटी पुलिस

शहर कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि कार चालक कहीं नशे की हालत में तो नहीं था या फिर अत्यधिक रफ्तार की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया. फिलहाल, पुलिस अधिकारी घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply