Wednesday, March 25, 2026
BollywoodIndiaTrending

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, बोलीं- सेट पर ’10 बार…!..

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, बोलीं- सेट पर ’10 बार…!..
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, बोलीं- सेट पर ’10 बार…!..

Kumbh Viral Girl Monalisa: कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में अपने लॉग टाइम मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान ने अचानक शादी करके सबको चौंका दिया था. जिसके बाद मोनालिसा ने अब अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के ऊपर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है.

10 बार गलत तरह से छुआ
कुंभ गर्ल मोनालिसा को पहली फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ब्रेक दिया. फरमान से शादी के बाद सनोज मिश्रा के बारे में मोनालिसा ने कई शॉकिंग खुलासे किए. मोनालिसा ने जिस वायरल वीडियो में सनोज मिश्रा पर आरोप लगाए हैं वो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का बताया जा रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा दुखी और तकलीफ में हैं. अपनी आपबीती बताते हुए मोनालिसा ने कहा- ‘फिल्म के सेट पर सनोज ने उन्हें फिजिकली अब्यूज और मेंटली टॉर्चर किया. सनोज मिश्रा अच्छे इंसान नहीं है. मैंने अपने परिवार को बताया कि उन्होंने मुझे सेट पर 10 बार गलत तरह से छुआ. मुझे वहां से भी शुरू में कोई सपोर्ट नहीं मिला.’

परिवार ने नहीं दिया साथ
मोनालिसा ने आगे कहा- ‘एक औरत को अपनी पहली मूवी बनाने के लिए अपनी इज्जत की कीमत चुकानी पड़ती है.अपने परिवार के शुरुआती रिएक्शन पर अफसोस जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा- मेरे परिवार ने कहा कि ये तुम्हारी पहली मूवी है. इसे शांति से पूरा करो. मेरा सवाल है कि क्या तुम अपनी पहली फिल्म के लिए मेरा…करवाओगे. मुझे पता है मेरे साथ क्या हुआ है. मेरा साथ गलत हुआ है. अब मुझे बस इंसाफ चाहिए.’

मैंने कोई लव जिहाद नहीं किया
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने आगे कहा- ‘मैंने कोई लव जिहाद नहीं किया. सबको पता है मैंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है. मैंने कभी सनोज मिश्रा के मुंह से भगवान का नाम नहीं सुना लेकिन, अल्लाह का नाम कई बार सुना है. ऐसे में वो बोल रहा है बार-बार लव जिहाद. अभी फरमान उनकी जगह है और मैं मेरी जगह हूं. हम सब धर्मों को मानते हैं. भारत में पहली बार नहीं हुआ है कि मैंने एक मुस्लिम से शादी की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी तो मुस्लिम से शादी की और करीना कपूर ने भी.’

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply