Saturday, March 7, 2026
BollywoodIndiaTrending

50 करोड़ का मानहानि केस वापस लेंगे कुमार सानू? एक्स वाइफ के सामने रखी बड़ी शर्त!..

50 करोड़ का मानहानि केस वापस लेंगे कुमार सानू? एक्स वाइफ के सामने रखी बड़ी शर्त!..
50 करोड़ का मानहानि केस वापस लेंगे कुमार सानू? एक्स वाइफ के सामने रखी बड़ी शर्त!..

Kumar Sanu Defamation Case: दशकों से हिंदी सिनेमा और अपने फैंस के दिलों पर अपनी आवाज से राज करते आ रहे मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू इन दिनों अपनी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के साथ चल रहे कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं. सिंगर ने अपनी एक्स-वाइफ के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया है. इस मामले की सुनवाई बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई. अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया.

कोर्ट में सानू की तरफ से कहा गया कि अगर उनकी एक्स वाइफ पब्लिक में माफी मांगती हैं तो वे केस वापस लेने के लिए तैयार हैं. इस पूरे विवाद को लेकर सानू की वकील सना रईस खान ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि सिंगर को ये कदम मजबूरी में उठाना पड़ा. उनके मुताबिक पिछले कुछ समय से रीता कई इंटरव्यू में ऐसी बातें कह रही थीं, जिनसे सानू की इमेज को नुकसान पहुंच रहा था. यही वजह है कि सिंगर ने अपनी इमेज बचाने के लिए कानूनी रास्ता चुना.

रीता के इंटरव्यू से नाराज होकर सानू पहुंचे कोर्ट
वकील के मुताबिक, रीता ने कुछ इंटरव्यू में सिंगर की पर्सनल लाइफ और उनके कैरेक्टर को लेकर सवाल उठाए थे. इतना ही नहीं, उन्होंने सानू की मौजूदा जिंदगी और उनकी बेटियों से जुड़ी बातें भी कही थीं. सानू का कहना है कि एक पिता के तौर पर ये सब सुनना उनके लिए बहुत मुश्किल था. जब हालात ज्यादा खराब हो गए, तब उन्होंने कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस केस की सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट से सिंगर को राहत भी मिली है.

हाई कोर्ट ने अपमानजनक बयान देने पर लगाई रोक
कोर्ट ने जनवरी में ही एक अंतरिम आदेश जारी किया था. इस आदेश में रीता भट्टाचार्या को सानू के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से रोक दिया गया. सुनवाई के दौरान जस्टिस जाधव ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि चूंकि उनका पुराना रिश्ता रहा है और तीन बच्चे भी हैं, इसलिए इस विवाद को आपसी समझ से खत्म करना बेहतर होगा. वकील सना रईस खान ने कहा कि सानू कोर्ट की इस सलाह का सम्मान करते हैं. वे पुराने रिश्ते को देखते हुए इस मामले को खत्म करने के लिए तैयार हैं.

माफी मिलने पर सानू वापस ले सकते हैं केस
हालांकि, इसके लिए एक शर्त रखी गई है. सिंगर चाहते हैं कि रीता उन सभी प्लेटफॉर्म्स पर आकर ‘पब्लिक अपोलॉजी’ मांगें, जहां उन्होंने उनके बारे में बयान दिए थे. अगर वे पब्लिक अपोलॉजी मांगती हैं तो सानू केस वापस ले सकते हैं. वकील ने ये भी कहा कि कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने बिना सही जांच किए इन बयानों को चलाया, जिससे सिंगर की इमेज को नुकसान पहुंचा. अब उनकी कानूनी टीम उन रील्स और वीडियो को भी हटवाने की कोशिश कर रही है, जिनमें उनके खिलाफ बातें कही गईं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply